ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी कन्हर नदी, छत्तीसगढ़ और झारखंड के लिए वरदान मानी जाने वाली नदी सूखी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedsarguja

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी कन्हर नदी, छत्तीसगढ़ और झारखंड के लिए वरदान मानी जाने वाली नदी सूखी

By Om Prakash Verma
Published: May 27, 2024
Share
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी कन्हर नदी, छत्तीसगढ़ और झारखंड के लिए वरदान मानी जाने वाली नदी सूखी
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी कन्हर नदी, छत्तीसगढ़ और झारखंड के लिए वरदान मानी जाने वाली नदी सूखी
SHARE

बलरामपुर। प्राकृतिक संरचना के साथ खिलवाड़ करना कितना महंगा पड़ा है यह इस बात से समझा जा सकता है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले की सबसे बड़ी नदी कन्हर जो अप्रैल के पहले पखवाड़े से ही सूख गई। वहीं दूसरी ओर छोटी नदी सिंदूर में अभी भी पानी चल रहा है। कन्हर नदी में रामानुजगंज में एनीकट एवं कोटपाली में कोटपाली बांध बनाया गया है दोनों संरचना जल संसाधन विभाग के द्वारा बनाई गई है यह दोनों भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गई और नदी जो पहले कभी नहीं सूखती थी वह सूखने लगी है। नदी में बना दोनों संरचना वरदान के जगह अभीश्राप साबित हुआ।

गौरतलब है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले की प्रमुख जीवनदायनी माने जाने वाली कन्हर नदी पहले भीषण से भीषण गर्मी में भी नहीं सूखती थी। यह छत्तीसगढ़ एवं झारखंड दोनों राज्यों के लिए वरदान थी। परंतु कुछ वर्षों में नदी के साथ खिलवाड़ करना महंगा पड़ा बिना इसके प्रकृति को समझे संरचना का निर्माण जल संसाधन विभाग के द्वारा कर दिया गया। रामानुजगंज में करोड़ों रुपए लागत से एनीकट का निर्माण हुआ है वही कोटपाली बांध भी बनाया गया है कोटपाली बांध में करोडो रुपए खर्च कर दिए गए दोनों संरचना भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गई। स्थिति यह है कि प्रकृति से अनावश्यक हुई छेड़छाड़ से नदी भी जो पहले कभी नहीं सूखती थी अब सूखने लगी।

गंगा में मिलता है कन्हर का पानी
कन्हर नदी का उदगम जशपुर के खुडिय़ा पठार से हुआ है जो छत्तीसगढ़ एवं झारखंड से होते उत्तर प्रदेश में जाकर सोन नदी में मिलती है और सोन नदी गंगा में मिलती है इस प्रकार कन्हर का पानी गंगा में जाकर मिलता है।

करीब 13 अरब की परियोजना से दूर होगा गढ़वा जिले का सुखाड़, कन्हर के पानी की उपयोग की विस्तृत योजना पर हो रहा काम छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे गढ़वा जिले के सुखाड़ को दूर करने के लिए रामानुजगंज के जिला जेल के पीछे झारखंड के ग्राम भंवरी में एलएनटी कंपनी के द्वारा बरसात के समय कन्हर के पानी को अंडरग्राउंड पाइप के माध्यम से विभिन्न जलाशयों में ले जाने के योजना पर तेजी से काम हो रहा है। परंतु अफसोस की छत्तीसगढ़ की नदी छत्तीसगढ़ वासियों के काम नहीं आ पा रही है।

30 अरब लागत से बन रहा है अमवार डेम
छत्तीसगढ़ के कन्हर नदी की पानी की उपयोगिता झारखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी कितनी उपयोगी साबित होगी। यह उत्तर प्रदेश के अमवार में 30 अरब लागत से पूर्णता की ओर अग्रसर अमवार डेम जा सकता है। कन्हर के पानी का उपयोग उत्तर प्रदेश एवं झारखंड बड़े पैमाने पर करेगा वही छत्तीसगढ़ कन्हर के पानी के उपयोगिता को लेकर कोई ठोस कार्य नहीं कर पा रहा है।

सूखने लगे हैंडपंप और कुंआ
जल संसाधन विभाग के घोर लापरवाही के कारण अप्रैल के प्रथम पखवाड़े में कन्हर नदी पूर्णता सूख गई थी वहीं अब तेजी से नौतपा में हैंडपंप एवं कुआं सूखते जा रहे हैं जिस कारण रामानुजगंज सहित सरहदी क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराते जा रहा है आने वाले कुछ दिनों में स्थिति और भयावह हो जाएगी।

माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ने की विधायक वोरा से सौजन्य भेंट…. वोरा ने कहा- नई पीढ़ी तक पहुंचाएंगे छत्तीसगढ़ की संस्कृति
नल जल योजना के संचालन-संधारण के लिए पंचायतों को दिया गया प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ में टीबी उन्मूलन में आईओसीएल करेगा सहयोग, दिल्ली में हुआ एमओयू… कंपनी छत्तीसगढ़ में करेगी यह काम
परिवारवाद का प्रयोगशाला बना बिहार, तीन जोड़ी ससुर-दामाद उतरे अखाड़े में, समधी-समधन भी आजमा रहे किस्मत
कलेक्ट्रेट बिल्डिंग का जल्द होगा रिनोवेशन, हेरीटेज व्यू के साथ होंगी आधुनिक भवन की सुविधाएं… कलेक्टर ने कहा जल्द शुरू करें काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्रामीण के घर में विस्फोट: ब्लास्ट में दो महिला घायल, नक्सलियों ने रखा था आईईडी ग्रामीण के घर में विस्फोट: ब्लास्ट में दो महिला घायल, नक्सलियों ने रखा था आईईडी
Next Article Bhilai : पानी की चोरी पर बड़ा एक्शन, भिलाई निगम की टीम ने जब्त किए 12 टुल्लू पम्प

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?