ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई, रिसाली, जामुल व भिलाई चरोदा को मिलेगी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात… 18 सीएम भूपेश करेंगे विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई, रिसाली, जामुल व भिलाई चरोदा को मिलेगी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात… 18 सीएम भूपेश करेंगे विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

By @dmin
Published: November 16, 2021
Share
World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises
SHARE

भिलाई। गुरुवार 18 नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले में 177 करोड़ रुपए के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों की सौगात देंगे। इस अवसर पर भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली एवं जामुल के नगरीय निकायों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस मौके पर भिलाई नगरीय निकाय में मुख्यमंत्री 104 करोड़ रुपए के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों की सौगात देंगे।

इसी प्रकार भिलाई-चरौदा निगम में 40 करोड़ रुपए की राशि के निर्माण कार्यों की सौगात एवं रिसाली निगम में 27 करोड़ रुपए की राशि के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन होगा। जामुल में 5 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं 1.91 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन होगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस संबंध में तैयारियों की विशेष रूप से समीक्षा की।

कलेक्टर ने कहा कि इस अवसर पर जिन विभागों को हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण करना है, वे भी इसके लिए स्टाल लगा लें एवं तैयारी कर लें। भिलाई निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर 25 स्वसहायता समूहों को 30 लाख रुपए की राशि का चेक वितरित किया जाएगा। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर 143 श्रमिकों के परिजनों को चेक भी वितरित किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी इसी तरह से हितग्राहियों को सामग्री वितरित की जाएगी। इसके अलावा मछली बीज एवं जाल आदि का वितरण भी किया जाएगा। कलेक्टर ने इस मौके पर नगरीय निकायों में चल रहे कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि जो भी काम अप्रारंभ हैं, उन्हें शीघ्र शुरू करें। बारिश की वजह से फसल को पहुंचे नुकसान की स्थिति की जानकारी भी उन्होंने अधिकारियों से ली।

22 नवंबर को डीएमएफ की शासी परिषद की बैठक आयोजित होगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि जो उपयोगी प्रस्ताव है, उसे कल तक प्रेषित कर दें ताकि डीएमएफ की बैठक में इसे रखा जा सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, एडीशनल कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कैनाल रोड निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण
इस मौके पर 28 करोड़ रुपए की लागत से बने कैनाल रोड का लोकार्पण भी किया जाएगा। सड़क के डिवाइडर में चंपा के खूबसूरत फूल लगाये गये हैं। इसके अलावा अधोसंरचना संबंधी अनेक मद एवं चौदहवें वित्त की राशि से महत्वपूर्ण कार्य कराये गये हैं, जिनका लोकार्पण भिलाई में होगा।

सुरडुंग जलाशय की रिमाडलिंग का भूमिपूजन
इस मौके पर मुख्यमंत्री सुरडुंग जलाशय के शीर्ष एवं नहर की रिमाडलिंग एवं लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे। क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से जलाशय की क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा था। कार्य पूर्ण होने पर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा सकेगी। इस तरह लगभग 62 हेक्टेयर के अतिरिक्त रकबे में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो पाएगा।

Big Breaking: एग्जिट पोल: एक्सिस माय इंडिया का अनुमान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त
नड्डा के काफिले पर हमले के बाद गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, बंगाल के तीन IPS अधिकारियों को सेंट्रल डेप्युटेशन पर बुलाया
दंतेवाड़ा में पकड़ाया नक्सलियों का सप्लाई चेन, दो-दो हजार के नोटों के साथ मिले कई सामान… तीन गिरफ्तार
मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- छत्तीसगढ़ में अब तक 86 लाख मैट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी
बिहार जीत पर बोले सीएम साय- बिहार का जनादेश, लोकतंत्र और सुशासन की जीत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेंद्र की पहल से शांतिनगर दशहरा मैदान की बदलेगी तस्वीर: भूपेश सरकार ने मंजूर किए 90 लाख रुपए विधायक देवेंद्र की पहल से शांतिनगर दशहरा मैदान की बदलेगी तस्वीर: भूपेश सरकार ने मंजूर किए 90 लाख रुपए
Next Article आईसीसी ने घोषित किया अगले 10 वर्षों का शेड्यूल…. भारत को सबसे ज्यादा चार आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी… पाकिस्तान को भी मिला मौका… जाने पूरा शेड्यूल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?