ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईसीसी ने घोषित किया अगले 10 वर्षों का शेड्यूल…. भारत को सबसे ज्यादा चार आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी… पाकिस्तान को भी मिला मौका… जाने पूरा शेड्यूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

आईसीसी ने घोषित किया अगले 10 वर्षों का शेड्यूल…. भारत को सबसे ज्यादा चार आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी… पाकिस्तान को भी मिला मौका… जाने पूरा शेड्यूल

By @dmin
Published: November 16, 2021
Share
SHARE

दुबई (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अगले नौ साल के लिए रोडमौप तैयार कर लिया है। उन्होंने सभी आईसीसी टूर्नामेंट्स के लिए मेजबान की घोषणा कर दी है। भारत अगले 10 साल (2022 से 2031) में 10 आईसीसी टूर्नामेंट्स में से सबसे ज्यादा चार टूर्नामेंट्स की मेजबानी करेगा। वहीं, पाकिस्तान को भी एक टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका मिला। पाक में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा।

नया रोडमैप आईसीसी ने 2024 से आठ साल के लिए तैयार किया है। इसके साथ ही आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी का भी एलान किया। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईसीसी ने इसे बंद करने का एलान किया था। हालांकि, 2025 में इसकी वापसी हो रही है। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी के बाद पहला मेजबान होगा। वहीं, भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। इसके अलावा भारत और श्रीलंका में 2026 टी-20 विश्व कप और भारत और बांग्लादेश में 2031 वनडे विश्व कप भी खेला जाएगा। इससे पहले 2023 में भारत में वनडे विश्व कप भी खेला जाना है।

पाकिस्तान पहली बार अकेले मेजबानी करेगा
पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी आईसीसी मेजर टूर्नामेंट की अकेले मेजबानी करेगा। इससे पहले इस देश ने 1987 और 1996 में वनडे विश्व कप की मेजबानी की है, लेकिन तब यह अकेले नहीं था। 1987 विश्व कप का मेजबान भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से था। वहीं, 1996 में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका संयुक्त रूप से मेजबान रहा था। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का पहली बार पाकिस्तान अकेले मेजबानी करेगा।

इनको मिली आईसीसी टूर्नामेंट्स की मेजबानी

  • 2024 टी-20 विश्व कप: यूएसए और वेस्टइंडीज
  • 2025 चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान
  • 2026 टी-20 विश्व कप: भारत और श्रीलंका
  • 2027 वनडे विश्व कप: साउथ अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया
  • 2028 टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
  • 2029 चैंपियंस ट्रॉफी: भारत
  • 2030 टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड
  • 2031 वनडे विश्व कप: भारत और बांग्लादेश
बड़ी खबर: सीडीएस बिपिन रावत के चॉपर क्रैश में जख्मी हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन
छत्तीसगढ़ में कोरोना: देर रात तक प्रदेश में कोरोना के 48 नए मामले, 116 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद लौटे अपने घर
Big News: लघु वनोपज उत्पाद पार्क का शुभारंभ: 16000 से अधिक वनोपज संग्राहक परिवारों को होगा फायदा
Durg Breaking : जेठ ने किया महिला पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
देवधाम, सिंधू भवन और सब्जी मंडी का होगा काया कल्प, डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का विधायक रिकेश ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises भिलाई, रिसाली, जामुल व भिलाई चरोदा को मिलेगी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात… 18 सीएम भूपेश करेंगे विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
Next Article शौर्य शाहिद स्मारक पार्क में लगा म्यूजिक फाउंटेन… 18 को सीएम भूपेश बघेल करेंगे लोकार्पण…. विधायक की पहल से बना शहीद पार्क

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?