ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय सेना में भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के युवा करें 8 फरवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

भारतीय सेना में भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के युवा करें 8 फरवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन

By Om Prakash Verma
Published: January 29, 2024
Share
भारतीय सेना में भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के युवा करें 8 फरवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन
भारतीय सेना में भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के युवा करें 8 फरवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन
SHARE

21 मार्च 2024 तक चलेगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
रायपुर (PIB)/ सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने बताया कि भारतीय सेना में भर्ती के लिए इंडियन आर्मी की वेबसाइट-www.joinindianarmy.nic.in पर 08 फरवरी, 2024 को अधिसूचना जारी की जाएगी । अधिसूचना जारी होने के बाद, सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 08 फरवरी, 2024 से प्रारम्‍भ हो जाएगी जोकि 21 मार्च, 2024 तक खुली रहेगी । आवेदन अग्निवीर पुरूष जर्नल, तकनिकी, क्लर्क / स्टोरकिपर, ट्रेड्समैन दसवीं पास, ट्रेड्समैन आठवीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), नर्सिंग असिस्टेंस, नर्सिंग असिस्टेंस वेट, सिपाही फार्मा, हवलदार एस.ए.सी और धर्मगुरु (RT JCO) के पदों के लिए किया जा सकता है । ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल और मई के महीने में आयोजित होने की संभावना है ।

सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 250/- रुपये का भुगतान करना होगा । वर्ष 2024-25 के लिए उम्मीदवारों की भर्ती दो चरणों में की जायेगी । प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई ) और द्वितीय चरण में भर्ती रैली होगी । सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने यह भी बताया है की दसवीं या बारहवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण हैं और जो उम्मीदवार कक्षा दसवीं या बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहें हैं वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों जो की अधिसूचना में दिया जायेगा ।

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपना यूजर आईडी (Profile) और पासवर्ड इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर बनाकर तैयार रखें ताकि ऑनलाइन पंजीकरण के समय आपका पंजीकरण करने में ज्यादा समय ना लगे और यह भी सलाह दी जाती है कि भर्ती चक्र (2024-25) के दौरान अपना मोबाइल नंबर और ईमेल (Email ID) जिससे पंजीकरण कर रहे हैं उसे ना बदलें, क्योंकि सभी महत्वपूर्ण जानकारी उसी मोबाइल नंबर और ईमेल (Email ID) पर दी जायगी ।

किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण अथवा सहायता के लिए शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष संख्या 0771-2965212, 0771-2965213, पर संपर्क किया जा सकता है । भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है इसलिए अनाधिकृत व्‍यक्तियों से सावधान रहें ।

नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से देहदान की घोषणा
गाली गलौच से तंग पड़ोसी ने की युवक की हत्या, सप्ताह भर पहले घर पर कुर्सी में मिली थी लाश
जवाहर मार्केट का पार्किंग प्लेस खाली कराने का विरोध, चेंबर व मार्केट के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
देश-दुनिया के लिए छत्तीसगढ़ में खुला राम वन गमन मार्ग…. सीएम बघेल ने लोकार्पण समारोह में कहा- छत्तीसगढ़ के जनमन में रचे बसे हैं राम
Breaking News : जिला अस्पताल के टॉयलेट के पास दो नकाबपोश प्रहरियों को पीटकर बंदी को ले गए, मोबाइल भी लूटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल लोक-कलाकारों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल लोक-कलाकारों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: अब घर के भीतर छिड़ी आस्था की लड़ाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?