ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जवाहर मार्केट का पार्किंग प्लेस खाली कराने का विरोध, चेंबर व मार्केट के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Share
Notification Show More
Latest News
राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित
October 11, 2026
असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल
October 11, 2026
दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत
October 11, 2026
भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर
October 11, 2026
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जवाहर मार्केट का पार्किंग प्लेस खाली कराने का विरोध, चेंबर व मार्केट के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

By Mohan Rao Published June 5, 2025
Share
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते चेंबर के प्रतिनिधि
SHARE

भिलाई। जवाहर मार्केट पावर हाउस में स्थित पुराना एम्प्लायमेंट ऑफिस जो वर्षों से पावर हाउस क्षेत्र के आसपास सभी बाजारों के लिए  पार्किंग के रूप में उपयोग हो रहा था उस क्षेत्र को भिलाई स्टील प्लांट के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट द्वारा खाली कराया जा रहा है। इसके विरोध में छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं जवाहर मार्केट कमेटी का एक दल कलेक्टर अभिजीत सिंह से मिला और ज्ञापन सौंपकर संज्ञान लेने का निवेदन किया।

चेम्बर व मार्केट कमेटी प्रतिनिधियों ने कलेक्टर अभिजीत सिंह को ज्ञापन देते हुए बताया कि वर्षों पूर्व भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा ही पावर हाउस मार्केट बसाया गया था। इस बाजार को पार्किंग देना बेहद जरूरी था। पुराना एम्प्लायमेंट ऑफिस जो जर्जर अवस्था मे था नगर निगम प्रशसन के सहयोग से उस क्षेत्र में वर्षों से पार्किंग का उपयोग किया जा रहा था। 2016-2017 में मंत्री माननीय  प्रेम प्रकाश पांडेय द्वारा  बीएसपी व नगर निगम प्रशसन को प्रस्ताव दिया था जिसमें पुराना रोजगार कार्यालय  स्थित पार्किंग स्थल पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाये जाने अनापत्ति प्रस्तावित किया गया है। इसमे उस स्थान को पार्किंग स्थल पहले से ही कहा गया है। इस मिनिट बुक भी दर्ज किया गया। इसके बाद भी भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की यह कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित है।

चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा व  मार्केट अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जवाहर मार्केट व आसपास क्षेत्रो में आज भी बीएसपी की दुकानें है और बीएसपी ने पार्किंग के लिए स्थान नही दिया है। बाजार के लिए पार्किंग नितांत आवश्यक है। जवाहर मार्केट में पार्किंग के लिए ग्राहकों को असुविधा व परेशानी होती है। प्रतिनिधियों ने कहा कि बीएसपी की इस कार्यवाही का हम सभी विरोध करते है एवं कलेक्टर से निवेदन करते है कि बीएसपी व नगर निगम के साथ बैठक कर पार्किंग क्षेत्र पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने के प्रस्ताव को शीघ्र कार्यरूप में परिणित किया जाए ताकि बाजारों को पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध हो सके। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में अजय भसीन, गारगी शंकर मिश्रा, ओमप्रकाश शर्मा, गुरमीत सिंह वाधवा, नरेश छाबड़ा, भोलानाथ सेठ आदि शामिल रहे।

You Might Also Like

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत

भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

Mohan Rao June 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 232 # 05 June 2025
Next Article वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 स्पर्धा के लिए चयनित भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ राज्य के तीन खिलाडिय़ों का चयन वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 स्पर्धा के लिए चयनित भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ राज्य के तीन खिलाडिय़ों का चयन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?