ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत को उकसाने से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, एलएसी पर चीनी लड़ाकू विमानों की हरकतें बेलगाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारत को उकसाने से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, एलएसी पर चीनी लड़ाकू विमानों की हरकतें बेलगाम

By @dmin
Published: July 24, 2022
Share
भारत को उकसाने से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, एलएसी पर चीनी लड़ाकू विमानों की हरकतें बेलगाम
भारत को उकसाने से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, एलएसी पर चीनी लड़ाकू विमानों की हरकतें बेलगाम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। तमाम चेतावनी के बाद भी चीन भारत को उकसाने से बाज नहीं आ रहा है। कोर कमांडर स्तर की बातचीत होने के बाद भी चीनी लड़ाकू विमान पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के करीब से उड़ान भर रहे हैं। पिछले तीन-चार हफ्तों में ऐसा कई बार हो चुका है। चीनी विमानों की इस हरकत को सीमा पर भारतीय रक्षा प्रणाली की जासूसी के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं भारतीय वायुसेना हालात पर कड़ी निगाह रखे हुए है।

भारत ने उठाए ठोस कदम
समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि चीनी लड़ाकू विमान, जिसमें जे-11 भी शामिल है, लगातार भारतीय सेना के करीब से उड़ान भर रहे हैं। यह भी देखने में आया है कि चीनी विमान कई बार 10 किमी की उस निर्धारित सीमारेखा को भी क्रॉस किया है, जिसे कांफिडेंस बिल्डिंग मेजर कहा जाता है। वहीं चीन की इस हरकत को देखते हुए भारतीय सेना ने भी ठोस कदम उठाए हैं। भारत ने मिग-29 और मिराज 2000 जैसे विमानों को सीमा के करीब तैनात कर दिया है। ताकि चीन की तरफ से कोई भी गलत हरकत होने पर उसे कड़ा जवाब दिया जा सके।

भारत के इस कदम से परेशान है चीन
अनुमान लगाया जा रहा है कि चीनी विमानों की इस हरकत के पीछे उसका डर है। असल में इंडियन एयरफोर्स ने लद्दाख सेक्टर में अपने बेस को अपग्रेड किया है। इसके जरिए यहां से चीन की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। भारतीय वायुसेना बेहद सधे हुए अंदाज में चीन का जवाब दे रही है। वहीं वह चीनी लड़ाकू विमानों के उड़ान के पैटर्न को भी करीब से वॉच कर रही है। इस बात की कड़ी निगरानी की जा रही है कि चीन के विमान किस ऊंचाई पर कितनी देर तक उड़ान भरते हैं।

24-25 जून से लगातार उड़ान
चीनी विमानों द्वारा उकसाने की हरकतें 24-25 जून से शुरू हुई हैं। तब एक चीनी विमान ने पूर्वी लद्दाख में भारतीय सीमा के बेहद करीब से उड़ान भरी थी। इसके बाद से कई बार एलएसी के करीब चुमार सेक्टर में इसी तरह सीमारेखा का उल्लंघन किया गया और तब से यह लगातार चल रहा है। वहीं भारतीय वायुसेना ने भी इस क्षेत्र में उड़ानें तेज कर दी हैं। बता दें कि चीन द्वारा अप्रैल-मई 2020 में एलएसी पर यथास्थिति में बदलाव लाने की कोशिश के बाद से भारत सतर्क हो गया है। इसके बाद से ही भारत लद्दाख क्षेत्र में तेजी से अपना मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने में लगा हुआ है।

118 करोड़ के सड़क सौंदर्यीकरण से शहर का बदलेगा स्वरूप… लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू व शहर विधायक अरुण वोरा ने किया कार्य का शुभारंभ
पर्यावरण दिवस पर अपने घर से पौधारोपण की शुरुवात… वन हमारी सांस्कृतिक सभ्यता का अभिनव अंग: वोरा
पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57 वीं पुण्यतिथि: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूरी दुनिया को भारत से उम्मीद, भारत में आज निडर और देशहित को सर्वोपरि रखने वाली सरकार-राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु
कोरोना उपचार प्रोटोकॉल की दोबारा समीक्षा करेगा भारत, अभी इन दवाओं से होता है इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से बचाव के लिये दो दिनो में पद्मनाभपुर जनता मार्केट दुर्गा मंच में 418 लोगों ने लगाया प्रिकॉशन डोज कोरोना से बचाव के लिये दो दिनो में पद्मनाभपुर जनता मार्केट दुर्गा मंच में 418 लोगों ने लगाया प्रिकॉशन डोज
Next Article शाह की जगह स्मृति ईरानी करेंगी हावड़ा की रैली, गृह मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे संबोधित स्मृति ईरानी ने पवन खेड़ा-जयराम रमेश को भेजा कानूनी नोटिस, बिना शर्त लिखित माफी मांगने को कहा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?