ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत की ‘प्रलय’ से घबराएगा दुश्मन, डीआरडीओ ने अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत की ‘प्रलय’ से घबराएगा दुश्मन, डीआरडीओ ने अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

By @dmin
Published: December 22, 2021
Share
भारत की 'प्रलय' से घबराएगा दुश्मन, डीआरडीओ ने अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
भारत की 'प्रलय' से घबराएगा दुश्मन, डीआरडीओ ने अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने एक बेहद अत्याधुनिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर भारत को रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी मजबूती दी है। डीआरडीओ ने बुधवार को ओडिशा तट के पास कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल का नाम है ‘प्रलय’। डीआरडीओ ने जारी एक बयान में बताया, भारत ने ओडिशा तट के पास कम दूरी की, सतह से सतह पर मार करने में सक्षम निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण किया।

डीआरडीओ द्वारा विकसित यह ठोस-ईंधन, बैटलफील्ड मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के पृथ्वी डिफेंस व्हीकल पर आधारित है। सूत्रों ने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रक्षेपित की गई मिसाइल ने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया। ‘प्रलयÓ 350-500 किमी कम दूरी की, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है जिसकी पेलोड क्षमता 500-1,000 किलोग्राम है।

क्या हैं प्रलय मिसाइल की खासियतें
इस मिसाइल की खासियत की बात करें तो यह जमीन से जमीन पर प्रहार करते समय बेहद सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। यह कम दूरी की मिसाइल दुश्मन पर करीब 500 किलोमीटर तक प्रहार करने की ताकत रखती है। डीआरडीओ के मुताबिक प्रलय मिसाइल अपने साथ 1000 किलोग्राम वजन तक का विस्फोटक ढोने में सक्षम है।

रिपोट्र्स की मानें तो इस मिसाइल को विकसित करने की बात 2015 से हो रही थी। डीआरडीओ ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बैलेस्टिक मिसाइल प्रलय का जिक्र किया था। इस मिसाइल की सटीकता इसे चीन की बैलेस्टिक मिसाइलों का सामने में पूरी तरह सक्षम बनाती है। इसे जमीन के साथ-साथ कनस्टर से भी दागा जा सकता है। प्रलय मिसाइल दूसरे शॉर्ट रेंज बैलेस्टिक मिसाइलों की तुलना में ज्यादा घातक बताई जा रही है।

गौरतलब है कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन पिछले कुछ समय से लगातार एक से बढ़कर एक नई अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल परीक्षण करता आ रहा है। एलएसी पर चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच डीआरडीओए ने इसी महीने अग्नि-5 समेत कई भारी-भरकम बैलेस्टिक से लेकर क्रूज मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

भारी बारिश से कांगड़ा में बह गया रेलवे पुल, अलग-अलग घटनाओं में 11 की मौत, दो दिन का अलर्ट
सीएम साय ने किया विधायक अनुज शर्मा की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, बोले- पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है छत्तीसगढ़
एनएसयुआई व युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन को बनाया यादगार… कोरोना वारियर्स का सम्मान करने के साथ ही बांटी यह सामग्री
Breaking News : दुर्ग से लापता बच्चा आधीरात पहुंचा भिलाई तीन रेलवे स्टेशन, आरपीएफ ने मां से मिलाया, लौटी परिवार की खुशियां
छत्तीसगढ़ की पहली वेब सीरिज दि सेनेटाइजर जल्द होगी रिलीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्टेम सेल थेरेपी का चमत्कार: मूक बच्चा बोला पापा, दूसरे बच्चे के दौरे रुके, मां को पहचानने लगा स्टेम सेल थेरेपी का चमत्कार: मूक बच्चा बोला पापा, दूसरे बच्चे के दौरे रुके, मां को पहचानने लगा
Next Article राज्यसभा कर्मियों के महंगाई भत्ते पर रोक, केंद्रीय कर्मियों को भी नहीं मिलेगा डेढ़ साल का बकाया तय समय से एक दिन पहले खत्म हुआ शीतकालीन सत्र, संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?