ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भगवान के साथ भी धोखा, श्री राम मंदिर के लिए दान में मिले 22 करोड़ के चेक बाउंस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भगवान के साथ भी धोखा, श्री राम मंदिर के लिए दान में मिले 22 करोड़ के चेक बाउंस

By @dmin
Published: June 20, 2022
Share
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
SHARE

अयोध्या। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से चलाए गये निधि समर्पण अभियान में अब तक कुल 5457.94 करोड़ की धनराशि एकत्र हो चुकी है। हालांकि यह संख्या अभी अंतिम नहीं है क्योंकि जिलावार आडिट का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। फिलहाल अखिल भारतीय स्तर से निधि समर्पण अभियान की मानीटरिंग कर रही टीम की गणना में एक टेन्टिव रिपोर्ट सामने आई है। इसके अनुसार श्रीराम मंदिर के लिए दान करने वालों में लगभग 22 करोड़ के कई चेक ऐसे हैं जो बाउंस हो गये हैं। इन्हें अलग करते हुए एक दूसरी रिपोर्ट बनाई जा रही है।

रिपोर्ट के जरिए चेक बाउंस होने के कारणों का पता लगेगा। तकनीकी कारणों से बाउंस होने वाले चेक को बैंक के साथ बैठक करके दोबारा रिप्रेजेंट किया जाएगा। इस रिपोर्ट के मुताबिक कूपनों व रसीद के जरिए 2253.97 करोड़ की निधि एकत्र हुई। इसी तरह से डिजिटल माध्यमों से 2753.97 करोड़ व एसबीआई-पीएनबी व बीओबी के बचत खातों में करीब 450 करोड़ की धनराशि एकत्र हुई है। ट्रस्ट की ओर से निधि समर्पण के दस, सौ व एक हजार के कूपन छपवाए गये थे। इसके अलावा इससे अधिक की धनराशि के लिए रसीदों का प्रयोग किया गया।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में बताया गया कि दस रुपये के कूपन से 30.99 करोड़, सौ रुपये के कूपन से 372.48 करोड़ व एक हजार के कूपन से 225.46 करोड़ व रसीदों के जरिए 1625.04 करोड़ की निधि एकत्र हुई। इस प्रकार कुल राशि 2253.97 करोड़ हुई।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022: जीवन की विषम परिस्थितियों का सामना दृढ़ता के साथ भारतीय योग पद्धति के माध्यम से किया जा सकता है
बिहार चुनाव: नीतीश से मिले मांझी, एनडीए में होगी वापसी या फिर चलाएंगे ‘तीर’
महाराष्ट्र के सतारा में लैंडस्लाइड: NDRF ने 6 शव बरामद किए, 8 अब भी लापता
Raipur : चलती बस में लगी आग, अभनपुर के पास हादसा… बाल-बाल बचे 40 यात्री
भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना तय!… चौथा टेस्ट ड्रा रहने पर बन रहा यह समीकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप बनने से पहले ही बिखरी एकता, कैसे राष्ट्रपति उम्मीदवार चुन पाएगा विपक्ष
Next Article कानपुर में होता एक और बिकरू कांड, छह थानों की पुलिस पर आरके दुबे ने दागीं 40 गोलियां कानपुर में होता एक और बिकरू कांड, छह थानों की पुलिस पर आरके दुबे ने दागीं 40 गोलियां

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?