ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022: जीवन की विषम परिस्थितियों का सामना दृढ़ता के साथ भारतीय योग पद्धति के माध्यम से किया जा सकता है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022: जीवन की विषम परिस्थितियों का सामना दृढ़ता के साथ भारतीय योग पद्धति के माध्यम से किया जा सकता है

By @dmin
Published: May 15, 2022
Share
विश्व योग दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
विश्व योग दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
SHARE

आधुनिक जीवन शैली और योग पर वेबिना
रायपुर/ जीवन की विषम परिस्थितियों का सामना दृढता के साथ भारतीय योग पद्धति के माध्यम से किया जा सकता है- यह बात मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति, विश्वगुरू प्रोफेसर (डॉ.) के.पी. यादव ने आज, पत्र सूचना कार्यालय और प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय, रायपुर द्वारा ‘आधुनिक जीवन शैली और योगÓ विषय पर आयोजित वेबिनार में कही । उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ भरी जिंदगी और अर्थ की प्रधानता के कारण आज का मानव न चाहते हुए भी दबाव एवं तनाव, रोग ग्रस्त, अनिद्रा, निराशा, विफलता, काम, क्रोध तथा अनेकानेक कष्टपूर्ण परिस्थितियों में जीवन निर्वाह करने के लिए बाध्य हो गया है । ऐसे में योग की प्रासंगिकता बढ़ जाती है द्य योग हमारी प्राचीन संस्कृति एवं धरोहर है ।

विश्वगुरू प्रोफेसर (डॉ.) के.पी. यादव ने कहा कि मानव अस्तित्?व का मुख्य उद्देश्य एक मात्र योग है। उसका प्रादुर्भाव योग में रहने के लिए हुआ है। योग साधना को यदि अपने जीवन का अभिन्न अंग बना दिया जाए तो यह मानव की खोई हुई राजसत्ता की पुनप्र्राप्ति का आश्वासन देता है एवं पुन: अनन्त सत्य के साथ जीवन जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि योग स्वयं जीवन का संपूर्ण सद्विज्ञान है। योग हमारे सभी शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक कष्टों एवं रोगों से मुक्ति दिलाता है। यह परिपूर्णता एवं अखण्ड आनंद के लिए वचनबद्ध है।

वेबिनार को संबोधित करते हुए मैट्स स्कूल, मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर के सहायक प्राध्यापक (शारीरिक शिक्षा एवं योग), गोपेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि एक सर्वे के मुताबिक विश्वभर में लगभग दो अरब से भी ज्यादा लोग रोजाना योगाभ्यास कर रहे हैं और स्वस्थ भी हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि योग हमारा पांच हजार साल पुराना भारतीय दर्शनशास्त्र है। वैदिक ग्रंथों में योग का विशेष रूप से वर्णन है, यह शरीर साधना का सर्वश्रेष्ठ साधन है।

श्री साहू ने बताया कि योग, मूल रूप से ना केवल व्यायाम का एक रूप है, बल्कि स्वास्थ्य, खुशहाल और शांतिपूर्ण तरीके से जीने का प्राचीन ज्ञान है। यदि हम नियमित रूप से योग का अभ्यास करेंगे तो शरीर में सकारात्मक बदलाव होंगे जिससे कुछ ऐसी बीमारियां जो आज हमारे जीवन शैली में सामान्य हो गई हैं, उन से भी छुटकारा पाने में योग हमारी मदद करेगा।

इससे पहले पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, रायपुर के निदेशक, कृपा शंकर यादव ने वेबिनार में शामिल सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी ।

वेबिनार में पत्र सूचना कार्यालय, प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय, रायपुर से संबद्ध विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी व कार्मिक, गीत-नाटक दल के कलाकार, स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं आध्यापकगण इसमें शामिल हुए। आभार प्रदर्शन पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर के कार्यालय प्रमुख, सुनील तिवारी ने किया ।

शिवमहापुराण की कथा के दो ही परख सूत्र हैं आस्था और भक्ति- पंडित प्रदीप मिश्रा
छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों, मजदूरों, किसानों, वनवासियों, महिलाओं को मिल रहा आर्थिक तरक्की का रास्ता
मासूम से हैवानियत: नाबालिग ने तीन साल की मासूम से किया दुष्कर्म, बच्ची ने अस्पताल में तोड़ा दम… हिरासत में आरोपी
Gustakhi Maaf: चुप हो जा वरना ‘ईडी’ आ जाएगा
मुख्यमंत्री ने कैंसर स्क्रीनिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, आर्थिक रूप में कमजोर तबकों को मिलेगी मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेशनल लोक अदालत में कुल 12173 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें समझौता राशि लगभग 6,52,98,193 रूपये रहा, वर्चुअल माध्यम से 06 न्यायालय के प्रकरण हुए निराकृत नेशनल लोक अदालत में कुल 12173 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें समझौता राशि लगभग 6,52,98,193 रूपये रहा, वर्चुअल माध्यम से 06 न्यायालय के प्रकरण हुए निराकृत
Next Article नेता प्रतिपक्ष का सीएम बघेल पर हमला, कहा- श्रीलंका की राह पर है राज्य सरकार नेता प्रतिपक्ष का सीएम बघेल पर हमला, कहा- श्रीलंका की राह पर है राज्य सरकार

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?