ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्रेकिंग न्यूज: कांग्रेस नेता व एल्डरमेन के नाती का अपहरण…. कुम्हारी टोल के पास बच्चे को छोडकर फरार हुए अपहरण कर्ता…. जांच में जुटी पुलिस… जाने क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ब्रेकिंग न्यूज: कांग्रेस नेता व एल्डरमेन के नाती का अपहरण…. कुम्हारी टोल के पास बच्चे को छोडकर फरार हुए अपहरण कर्ता…. जांच में जुटी पुलिस… जाने क्या है पूरा मामला

By @dmin
Published: November 13, 2021
Share
ब्रेकिंग न्यूज: कांग्रेस नेता व एल्डरमेन के नाती का अपहरण…. कुम्हारी टोल के पास बच्चे को छोडकर फरार हुए अपहरण कर्ता…. जांच में जुटी पुलिस… जाने क्या है पूरा मामला
ब्रेकिंग न्यूज: कांग्रेस नेता व एल्डरमेन के नाती का अपहरण…. कुम्हारी टोल के पास बच्चे को छोडकर फरार हुए अपहरण कर्ता…. जांच में जुटी पुलिस… जाने क्या है पूरा मामला
SHARE

भिलाई। कुम्हारी में बीती रात कांग्रेस नेता के 16 वर्षीय नाती का अपहरण कर लिया गया। रात 8 बजे ट्यूशन से लौट रहे बच्चे को चार नकाबपोश उठा ले गए और कुम्हारी टोल नाके के पास छोड़कर फरार हो गए। नकाबपोश बच्चें के हाथ का कड़ा, मोबाइल व उसकी साइकिल लेकर फरार हो गए। फिलहाल मामले में कुम्हारी पुलिस अज्ञात अपहरण कर्ताओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 8 बजे विद्याज्योति स्कूल के पास से कुम्हारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एल्डरमेन पवन अग्रवाल के नाती सौम्य अग्रवाल (16) का अपहरण कर लिया गया। मैजिक वाहन में पहुंचे चार नकाबपोश अपहरणकर्ता बच्चें को साइकिल के साथ गाड़ी में बैठाया और बाद में बच्चे को टोल प्लाजा के पास छोड़कर अपहरणकर्ता फरार हो गए। जहां से बच्चे ने एक पुलिस की खड़ी गाड़ी वाले से मोबाइल लेकर घरवालों को खबर किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे को परिजनों के हवाले किया।

सफेद रंग की मैजिक से पहुंचे थे अपहरण कर्ता
पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में बच्चे ने बताया कि वह 8 बजे रात को टयूशन से लौट रहा था तभी विद्याज्योति स्कूल के पास एक सफेद रंग की टाटा मैजिक गाड़ी रुकी। जिसमे से तीन लोग उतरे जिनके चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे। एक नकाबपोश गाड़ी में था। उनमें से एक नए बच्चे के चेहरे पर स्प्रे मार दिया जिससे बच्चा कुछ समझ ही नही पाया इस बीच तीनों ने बच्चे को साइकल सहित उठाकर टाटा मैजिक में डाल दिया और लेकर चले गए। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास उन्होंने बच्चे को उतार दिया और फरार हो गए।

चांदी का कड़ा व साइकिल लेकर फरार
पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के हाथ से चांदी का कड़ा निकाल लिया एवं मोबाइल एवं सायकल लेकर भाग गए। इस बीच बच्चे की हालत देख कर टोल प्लाजा के कुछ लोगों ने उसके आंखों में पानी डाला तब जाकर बच्चा व्यवस्थित हुआ। वहीं से उसने दूसरे से फोन लेकर घरवालों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही देररात एल्डरमेन पवन अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं विधायक प्रतिनिधि शीश बंसल सहित तमाम जनप्रतिनिधि थाने पहुंचे एवं घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल टोलप्लाज़ा पुलिस की टीम भेजी साथ ही एक टीम भिलाई से भी रवाना हुई है। पुलिस अपहरण कर्ताओं की तलाश में जुट गई है।

सीसी टीवी फुटे में दिख रहे अपहरणकर्ता
छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने कहा कि है टोल प्लाजा के सीसी टीवी के कैमरे से फुटेज भी देखे जा रहे हैं। नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं लेकिन पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस अन्य जगहों के सीसीटीवी फुटेज भी देखेगी। जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chandrayan-3: चन्द्रयान ने अपनी निगाहों में कैद की चांद की तस्वीर, इसरो ने दिखाई झलक, देखे वीडियो
कृषि कानूनों पर केन्द्र सरकार के निर्देश पर भाजपा की राष्ट्रव्यापी प्रेसवार्ता….. भिलाई पहुंचे राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय, कहा- किसान कानूनों पर भ्रम फैला रही विपक्षी पार्टियां
एसपी ने ली जिले के अधिकारियों की बैठक …. फरार आरोपियों की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने दिए निर्देश
CG Crime : 12 साल बाद हरेली पर पति से मिलने पहुंची पत्नी, दरिंदे ने सिलबट्टे से मारकर ले ली जान
हर वर्ग का है बजट, स्वास्थ्य शिक्षा को मिलेंगे नए आयाम – लक्ष्मीपति राजू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Objectionable remarks on Brahmins: Chief Minister Bhupesh Baghel's father Nand Kumar Baghel arrested दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप पर भारत की राजधानी दिल्ली… शीर्ष दस शहरों में तीन भारतीय शहर…. देखें पूरी सूची
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced भारत में कोरोना: 24 घंटे में कोरोना के 11,850 नए केस, 555 मौतें, दो दिन में करीब 63 फीसदी बढ़ा मृतकों का आंकड़ा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?