ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेलगहना और रतनपुर को तहसील के दर्जा देने पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति प्रकट किया आभार
Share
Notification Show More
Latest News
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात
October 1, 2026
गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
October 1, 2026
वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत
सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए
October 1, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल
तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बेलगहना और रतनपुर को तहसील के दर्जा देने पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति प्रकट किया आभार

By @dmin Published April 29, 2022
Share
सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल
सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में बिलासपुर जिले के बेलगहना और रतनपुर से आए नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बेलगहना और रतनपुर को तहसील का दर्जा देने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट की चुनौतियों के बाद भी राज्य सरकार जनता से किया वायदों को पूरा कर रही है।राज्य सरकार का यह प्रयास है कि आम जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अच्छे अवसर मिलें। व्यवस्थाएँ चुस्त-दुरुस्त हों जिससे आम जनता के कार्य बिना किसी दिक्कत के आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रशासन को जनता के नजदीक लाने के लिए 6 नए जिलों और 85 नई तहसीलों की घोषणा की गई है। इनमें से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला गठित किया जा चुका है तथा शेष जिलों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घोषित की गई तहसीलों में से 52 तहसीले शुरू हो गई है। संभवत: किसी सरकार के एक कार्यकाल में 85 नई तहसीलों की घोषणा की गई है। नई तहसीलों के गठन से राजस्व संबंधी कार्यो में लोगों को सहूलियत होगी। आय, जाति प्रमाण पत्र बनाने, जमीन से जुड़े मामलों का आसानी से निपटारा हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना का उल्लेख करते हुए इन योजनाओं के माध्यम से जनता को हो रहे लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध तीर्थ रतनपुर को प्रसाद योजना में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से रतनपुर में विकास कार्य, जनसुविधाओं का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री की पहल पर जलसंसाधन विभाग द्वारा खूंटाघाट के टापू में रेस्टोरेंट बनाने और एक हेक्टेयर जमीन कॉटेज बनाने के लिए उपलब्ध कराई है। इससे खूँटाघाट में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर रतनपुर और बेलगहना से आए सर्वश्री संदीप शुक्ला, आनंद जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, कुलवंत सिंह, दामोदर क्षत्री, मदन कहरा, रामगोपाल कहरा, महावीर साहू, श्रीमती पूर्णिमा वैष्णव, श्रीमती कुमारी बाई सहित अनेक नागरिक शामिल थे।

You Might Also Like

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी

@dmin April 29, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा लगातार विस्तार - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा लगातार विस्तार – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article मार्च निकालने को लेकर भिड़े शिवसैनिक और खालिस्तान समर्थक, जमकर चलीं ईंटें और तलवारें, पुलिस ने की हवाई फायरिंग मार्च निकालने को लेकर भिड़े शिवसैनिक और खालिस्तान समर्थक, जमकर चलीं ईंटें और तलवारें, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?