ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मार्च निकालने को लेकर भिड़े शिवसैनिक और खालिस्तान समर्थक, जमकर चलीं ईंटें और तलवारें, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मार्च निकालने को लेकर भिड़े शिवसैनिक और खालिस्तान समर्थक, जमकर चलीं ईंटें और तलवारें, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

By @dmin
Published: April 29, 2022
Share
मार्च निकालने को लेकर भिड़े शिवसैनिक और खालिस्तान समर्थक, जमकर चलीं ईंटें और तलवारें, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
मार्च निकालने को लेकर भिड़े शिवसैनिक और खालिस्तान समर्थक, जमकर चलीं ईंटें और तलवारें, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
SHARE

पटियाला (एजेंसी)। पटियाला में शुक्रवार को मार्च निकालने पर बवाल हो गया। ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर के पास शिवसैनिक और खालिस्तानी समर्थक सिख संगठन आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थर चले। पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने के लिए फायरिंग की। वहीं तलवार लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं सीएम भगवंत मान ने पूरे वाकये पर चिंता जताई है और पुलिस को शांति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

पटियाला के आर्य समाज चौक में शुक्रवार को शिव सेना की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक खालिस्तान का पुतला फूंक प्रदर्शन की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया. जब इसका पता लगते ही मौके पर खालिस्तानी समर्थकों ने पहुंच कर विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

हालांकि मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया। लेकिन इसके बावजूद खालिस्तानी समर्थक श्री काली माता मंदिर के अंदर तलवारें लेकर पहुंच गए। इस दौरान हिंदू नेताओं व खालिस्तानी समर्थकों के बीच खूब ईंट-पत्थर चले। एक हिंदू नेता पर तेजधार हथियार के साथ हमला भी हुआ।

गर्म ख्यालियों को रोकते वक्त एसएचओ कर्णवीर सिंह के हाथ पर तलवार भी लगी। एसएसपी डा. नानक सिंह ने स्थिति पर काबू पाने के लिए इस दौरान कईं राउंड फायर भी किए। गौरतलब है कि कुछ वेब चैनल एसएचओ का हाथ काटे जाने की खबर चला रहे हैं। जिसे डीसी साक्षी साहनी ने निराधार बताया है। डीएसपी ने बताया कि मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। हम शिवसेना के प्रमुख हरीश सिंगला से बात कर रहे हैं क्योंकि उनके पास मार्च की अनुमति नहीं है।

पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने डीजीपी से बात की है। इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे। पंजाब की शांति और सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब
छत्तीसगढ़ पीएससी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि: पिछले 10 माह में किया 2480 पदों पर चयन
मुख्यमंत्री बघेल आज ट्रिपल आईटी और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, माता कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह में लेंगे हिस्सा
जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री साय
Road Sefty Month: सैंकड़ों छात्र-छात्राओं को यातायात से जुड़े नियमों की दी गई जानकारी, वीडियो क्लीप व नुक्कड़ नाटक से ग्रामीण हो रहे जागरूक
डॉक्टर व स्वस्थ्य कर्मचारियों के वेतन का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा राज्यों को निर्देश दे केंद्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल बेलगहना और रतनपुर को तहसील के दर्जा देने पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति प्रकट किया आभार
Next Article स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दुर्ग में आशीर्वाद समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दुर्ग में आशीर्वाद समारोह का आयोजन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?