ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेखौफ आतंकी: यूएलएफ ने ली बिहार के मजदूरों पर हमले की जिम्मेदारी, कहा- सब निकल जाओ, वरना पड़ेगा भारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बेखौफ आतंकी: यूएलएफ ने ली बिहार के मजदूरों पर हमले की जिम्मेदारी, कहा- सब निकल जाओ, वरना पड़ेगा भारी

By @dmin
Published: October 18, 2021
Share
Big Army success: Eight terrorists wiped out in 32 hours, five in Shopian and three in Avantipora
Big Army success: Eight terrorists wiped out in 32 hours, five in Shopian and three in Avantipora
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के वानपोह इलाके में रविवार को हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ने ली है। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे बयान में लिबरेशन फ्रंट ने कहा है कि यह हमला हिंदुत्ववादी ताकतों की ओर से मुस्लिमों को लिंच किए जाने के जवाब में है। लिबरेशन फ्रंट ने कहा कि बीते एक साल में बिहार में ही 200 मुस्लिमों को लिंच करके मारा गया है। यही नहीं इस दहशतगर्द संगठन ने जम्मू-कश्मीर से बाहर के लोगों को लौट जाने की धमकी दी है। यूएलएफ के प्रवक्ता उमर वानी ने कहा, ‘हम पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि बाहरी लोग हमारी धरती से चले जाएं, वरना उन्हें अंजाम भुगतना होगा। निर्दोष नागरिकों पर भारतीय फोर्सेज की ओर से किए गए हमलों के जवाब में ये अटैक किए गए हैं।

इससे पहले भी यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट और द रेजिस्टेंस फोर्स ने स्थानीय नागरिकों और बाहरी लोगों पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। रविवार रात से ही सुरक्षा बल कश्मीर घाटी में बाहरी मजदूरों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने में लगे हैं। गांदरबल, सोपोर और दक्षिण कश्मीर के अन्य इलाकों से मजदूरों को सुरक्षा बल सुरक्षित स्थानों में ले जा रहे हैं। एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि बहुत से बाहरी मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। तीन गैर-स्थानीय मजदूरों को कुलगाम के वानपोह इलाके में आतंकियों ने निशाना बनाया था। इनमें से दो की तत्काल मौत हो गई थी, जबकि एक को अनंतनाग के अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

बाहरी लोगों पर 24 घंटे में हुए तीन आतंकी हमले
बीते 24 घंटे में कश्मीर घाटी में बाहरी लोगों पर हुआ यह तीसरा आतंकी हमला था। इससे पहले बिहार के ही एक स्ट्रीट वेंडर और यूपी के एक कारपेंटर की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ये दोनों हमले शनिवार की शाम को किए गए थे। इस महीने अब तक 11 नागरिकों को आतंकवादी निशाना बना चुके हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में रह रहे बाहरी लोगों की लिस्ट बनाना शुरू कर दिया है ताकि उनकी सुरक्षा का ख्याल रखा जा सके। इन हमलों के बाद पूरे कश्मीर में ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासतौर पर ऐसे इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है, जहां गैर-कश्मीरी लोगों की संख्या ज्यादा है।

कश्मीरी पंडितों की रिहाइश वाले इलाकों में भी बढ़ी सुरक्षा
इसके अलावा कश्मीरी पंडितों की रिहाइश वाले इलाकों में भी तैनाती बढ़ाई गई है। बाहरी लोगों की हत्या की जम्मू-कश्मीर के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने निंदा की है। कुलगाम से 4 बार विधायक रहे युसूफ तारिगामी ने इन हमलों को बर्बर बताते हुए कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

shreekanchanpath 81 # 03 January 2025
सूर्य ग्रहण: 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रखे ख्याल, जानिए और भी बहुत कुछ
शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्टमेंट और आयरन सप्लाई के नाम से ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
भारत ने किया शौर्य मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण, 800 किमी दूर तक दुश्मन को करेगा ढेर
लोन मोरेटोरियम पर सरकार का बड़ा निर्णय: जिन्होंने समय पर भरी है किस्तें उनके लिए कैशबैक का लाभ … जाने कैसे और कब मिलेगा कैशबैक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'फादर और चादर वालों से दूर हो जाओ हिंदुओं', भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल ‘फादर और चादर वालों से दूर हो जाओ हिंदुओं’, भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा के बिगड़े बोल
Next Article इसरो प्रमुख का एलान: अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी निजी भागीदारी, बनाई जा रही उद्योग आधारित नीतियां इसरो प्रमुख का एलान: अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी निजी भागीदारी, बनाई जा रही उद्योग आधारित नीतियां
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?