ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर घटना में घायल जवान की पत्नी से गृह मंत्री ने कहा, हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं, हर जरूरी संसाधन प्रदान करेंगे
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

बीजापुर घटना में घायल जवान की पत्नी से गृह मंत्री ने कहा, हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं, हर जरूरी संसाधन प्रदान करेंगे

By Om Prakash Verma Published January 2, 2024
Share
बीजापुर घटना में घायल जवान की पत्नी से गृह मंत्री ने कहा, हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं, हर जरूरी संसाधन प्रदान करेंगे
बीजापुर घटना में घायल जवान की पत्नी से गृह मंत्री ने कहा, हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं, हर जरूरी संसाधन प्रदान करेंगे
SHARE

बीजापुर की घटना में घायल जवानों से अस्पताल में मिले गृह मंत्री, जवानों का पूरा ख्याल रखने चिकित्सकों को दिये निर्देश
रायपुर। बीजापुर के गंगालूर इलाके में जवानों पर नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग के बाद घायल जवानों के उपचार की स्थिति जानने गृह मंत्री विजय शर्मा अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान अरविंद एक्का, कुंजाम जोगा, रोशन हिकमी और सुरेश कुमार मिच्छा तथा सीएपीएफ के 2 जवान इंद्रजीत प्रसाद सिंह एवम मणिकांदन का ईलाज चल रहा है। इस घटना में घायल 27 साल के जवान को अपना पैर खोना पड़ा है। एक जवान को गोली लगी है। भावुक परिवारजन भी अस्पताल में मौजूद थे। क्रासफायरिंग में मृत बच्ची की माँ का भी इलाज वहां चल रहा था।

यह गृह मंत्री के लिए भी बहुत भावुक क्षण था। पीडि़त परिवारजनों के प्रति उन्होंने संवेदना जताई। गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि ये हम सभी के लिए बहुत भावनात्मक क्षण है। हम सब आपकी पीड़ा को महसूस कर रहे हैं। जिस जवान की पत्नी अपने पति की पीड़ा देखकर चीत्कार रही थी उसे संबल बंधाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बहन यह पीड़ा हम सबकी है। हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं।

वहां मौजूद अधिकारियों से गृह मंत्री ने कहा कि जो जवान अपने देश की सुरक्षा के लिए, अपने लोगों की सुरक्षा के लिए गश्त पर निकलते हैं। उन पर इस तरह कायराना हमला किया जा रहा है। यह बौखलाहट है। इस तरह की क्रुरता को बख्शा नहीं जाएगा। जिस जगह माओवादियों ने जवानों पर हमला करने का निर्णय लिया होगा, इस बात की आशंका भी होगी कि वहां पर मासूम ग्रामीण भी चपेट में आ सकते हैं। इस पर भी क्रुरतापूर्वक हमला किया गया। हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं। उन्हें मजबूत करेंगे। उन्हें हर जरूरी संसाधन प्रदान करेंगे। गृह मंत्री के साथ आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब, डीजीपी अशोक जुनेजा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, डॉ. सुनील खेमका एवं हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma January 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Hit and Run Law : ड्राइवरों की हड़ताल के बीच सीएम साय ने ली अफसरों की बैठक, कहा- भ्रामक जानकारी फैलने से रोके
Next Article धान का उठाव नही होने पर मिलर्स पर होगी कार्यवाही, कलेक्टर मीणा ने समितियों को दिए यह निर्देश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?