ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिना अनुमति लगा रहा था एयरटेल का टॉवर, निगम की टीम ने की जप्ती की कार्यवाही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बिना अनुमति लगा रहा था एयरटेल का टॉवर, निगम की टीम ने की जप्ती की कार्यवाही

By @dmin
Published: July 11, 2021
Share
बिना अनुमति लगा रहा था एयरटेल का टॉवर, निगम की टीम ने की जप्ती की कार्यवाही
बिना अनुमति लगा रहा था एयरटेल का टॉवर, निगम की टीम ने की जप्ती की कार्यवाही
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत बिना अनुमति लिए टॉवर लगाने वाले कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की गई। भवन अनुज्ञा शाखा और तोडफ़ोड़ दस्ता की टीम ने शानिवार की शाम को जिस स्थान पर टॉवर लगाने को लेकर विरोध के बाद निगम प्रशासन अनुमति को स्थगित कर दिया गया था, वहां पर एयरटेल कंपनी के ठेकेदार द्वारा गुपचुप तरीके से घर की छत पर टॉवर लगाने की मोहल्लेवासियों से सूचना मिलने पर निगम का अमला पहुंचा और टॉवर से संबंधित बैटरी व अन्य सामानों को जप्त करने की कार्यवाही की गई।

भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत टॉवर लगाने की अनुमति को स्थगित करने के बाद भी कार्य करने पर कार्यवाही की गई। भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख ने बताया कि शांतिनगर सड़क 5 ए में वर्मा परिवार के घर के प्रथम तल के छत पर भारती एयरटेल कंपनी का मिनी टॉवर लगाया जा रहा था, टॉवर लगाने की जानकारी होने पर मोहल्ले के नागरिकों ने मोबाइल टॉवर से निकलने वाले रेडियशन को सेहत के लिए दुष्प्रभाव बताते हुए टॉवर का विरोध करने पर एयरटेल द्वारा मांगी गई अनुमति को निगम प्रशासन की ओर से स्थगित कर दिया गया था, जिसकी सूचना कंपनी को तामिल की जा चुकी थी।

शनिवार की शाम कंपनी के पेटी कांट्रेक्टर द्वारा गुपचुप तरीके से उक्त स्थान पर कर्मचारियों के साथ पहुंचे और टॉवर लगाने का कार्य प्रारंभ करने लगे जिसकी सूचना मोहल्लेवासियों द्वारा निगम प्रशासन को दी गई। जिस पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के आदेशानुसार राजस्व विभाग और तोडफ़ोड़ दस्ता के कर्मचारियों की टीम शांतिनगर पहुंची और अनुमति स्थगित होने के बाद भी जारी कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया और मौके से 8 नग बैटरी, टॉवर से संबंधित उपकरण तथा लोहे की सीढ़ी को जप्ती बनाने की कार्यवाही कर कंपनी के कांट्रेक्टर जय कुमार के समक्ष पंचनामा बनाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अभियंता सिद्र्धाथ साहू, पुरूषोत्तम सिन्हा, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू और निगम के तोडफ़ोड़ अमले के कर्मचारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि इसके पूर्व भी निगम क्षेत्र में इसके पूर्व अन्य टेलिकॉम सर्विस कंपनी द्वारा बिना कोई अनुमति केबल बिछाने या गडढा खोदने की शिकायत मिलने पर निगम की टीम सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही किए थे। गलत ढंग से किए जा रहे कार्यो पर शिकंजा कसने मशीन आदि को जप्त बनाते हुए अर्थदण्ड भी वसूलने की कार्यवाही की गई है।

पुणे में तेजधार हथियार से शिवसेना नेता की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार
राहत: थमने लगी कोरोना की रफ्तार, देश में 24 घंटे में 31 हजार नए केस
सांप ने डसा और परिजन करते रहे झाड़-फूंक, गई महिला की जान; अस्पताल पहुंचने में हुई देर
Breaking News : छत्तीसगढ़ में 2019 के पहले रजिस्टर्ड वाहनों पर अब एचएसआरपी चिन्ह लगाना अनिवार्य… जानिए क्यों है जरूरी
Breaking News : कांग्रेस ने बदले 11 जिला अध्यक्ष, राकेश ठाकुर बने दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष… देखें पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलेगी कांग्रेस? बघेल बोले- हाई कमान कहे तो तैयार छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलेगी कांग्रेस? बघेल बोले- हाई कमान कहे तो तैयार
Next Article मच्छर उन्मूलन को रोकने निगम क्षेत्र में चलाया जा रहा 'हर रविवार डेंगू पर वार' अभियान मच्छर उन्मूलन को रोकने निगम क्षेत्र में चलाया जा रहा ‘हर रविवार डेंगू पर वार’ अभियान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?