ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिजली संकट: फैक्ट्रियों में काम बंद, पानी गर्म करने पर भी मनाही, दुनिया भर में बाधित होगी मोबाइल बिक्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

बिजली संकट: फैक्ट्रियों में काम बंद, पानी गर्म करने पर भी मनाही, दुनिया भर में बाधित होगी मोबाइल बिक्री

By @dmin
Published: September 28, 2021
Share
जेब होगी और ढीली: बिजली दरों में 2.31 फीसदी की बढ़ोतरी, बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
जेब होगी और ढीली: बिजली दरों में 2.31 फीसदी की बढ़ोतरी, बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
SHARE

बीजिंग (एजेंसी)। चीन इन दिनों बड़े बिजली संकट का सामना कर रहा है। यहां के पूर्वोत्तर इलाकों में तो यह संकट इतना गहरा गया है कि कई बड़ी कंपनियों की फैक्ट्रियों में काम रुक गया है। लोगों से घरों में पानी गर्म करने से लेकर ज्यादा पॉवर वाले गैजेट्स का इस्तेमाल करने से मना कर दिया गया है। कई मॉल व दुकानें भी बंद हो चुकी हैं। ऐसे में लोग अब अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हो गए हैं। 

कोयला सप्लाई के कारण खड़ी हुई समस्या 
चीन में यह संकट मैन्युफैक्चर्स की बढ़ती डिमांड के बीच बाधित हुई कोयला सप्लाई के कारण खड़ा हो गया है। दरअसल, चीन में कुछ बंदरगाह लंबे समय से बंद थे। ऐसे में मांग के अनुरूप कोयले की सप्लाई नहीं हो पाई। यह सप्लाई अभी भी बाधित है और कोयला मंगाने के लिए बंदरगाहों पर लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में चांगचुन, झेझियांग जैसे कई इलाकों में सरकार ने बिजली काटने की घोषणा कर दी है। यहां कई मॉल, दुकानें बंद हो गई हैं और फैक्ट्रियों में काम रोकना पड़ गया है।  

दुनिया भर पर पड़ेगा असर 
दुनिया भर में बहुत सारे इलेक्ट्रानिक गैजेट्स चीन से सप्लाई होते हैं। लेकिन बिजली संकट के चलते यहां एप्पल, टेस्ला जैसी कंपनियों में भी काम बंद हो गया है। ऐसे में दुनिया भर में इसका असर पडऩे के आसार हैं। बता दें, नए साल और क्रिसमस के मौके पर कई लोग नया मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदते हैं। माना जा रहा है कि प्रोडक्शन ठप होने के कारण मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक आइटमों के पाट्र्स की सप्लाई बाधित होगी, जिसका व्यापक असर एशिया व अन्य पश्चिमी देशों पर पड़ेगा। इसके अलावा वैश्विक बाजार में कपड़ों, खिलौनों व मशीनों के पुर्जों की सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है। 

सर्दियों में भारी संकट
चीन के पूर्वोत्तर इलाकों में भयानक सर्दी पड़ती है। इससे बचने के लिए लोग गीजर, रूम हीटर व अन्य तरह के गैजेट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बिजली संकट के चलते उनसे ज्यादा पॉवर के प्रोडक्ट्स प्रयोग करने से मना कर दिया गया है। ऐसे में सर्दियों में भारी संकट पैदा हो सकता है। रिपोट्र्स की मानें तो सरकार सर्दियों में बिजली की व्यवस्था करने के प्रयास में है, जिससे लेागों को परेशानी न हो। 

अलगे साल तक रहेगा संकट
चीन में बिजली संकट इतना गहरा हो गया है कि इसका असर अलगे साल तक रहने की आशंका है। कोयला सप्लाई बाधित होने से आर्थिक रूप से भी सरकार के सामने संकट खड़ा हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा पॉवर कट से आर्थिक बिजलीघरों पर असर पड़ेगा, जिसके चलते आने वाले दिनों में आर्थिक संकट पैदा हो सकता है।

शिवनाथ में कूदे राजनांदगांव निवासी युवक के साथ मिली एक और लाश
हनुमान जन्मोत्सव पर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में की पूजा, भक्तों को बांटी महाप्रसादी
आठ माह बाद खुले शिरडी, सिद्धिविनायक मंदिर, कोविड-19 नियमों का पालन जरूरी
दुर्ग में पीडीएस के चावल की तस्करी का भांडाफोड़, कोतवाली पुलिस ने जब्त किया 200 बोरी चावल
शुरुआती बारिश में ही बिगड़ गई औद्योगिक क्षेत्र की हालत: उद्योग चेम्बर ने कलेक्टर से मिलकर रखी यह मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल उरी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर्द
Next Article कैप्टन अमरिंदर का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से हुई थी नवजोत सिद्धू को मंत्रिमंडल में लेने की सिफारिश बीजेपी में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह? दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?