भिलाई। नामांकन दाखिले के अंतिम दिन आज कांग्रेस ने शेष बचे 4 वार्डों से भी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। वार्ड क्रं. 5 कोसानगर से संदीप निरंकारी को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने इसी वार्ड से टिकट मांगी थी। वहीं वार्ड क्रं. 24 हाउसिंग बोर्ड से नितेश यादव व वार्ड क्रं. 57 सेक्टर-4 पूर्व से राजेश चौधरी को टिकट दी गई है।
वार्ड क्रं. 59 सेक्टर-5 पूर्व से एकांश बंछोर को टिकट दी है। श्री बंछोर विधायक देवेन्द्र यादव के प्रतिनिधि हैं। उनकी टिकट भी तय मानी जा रही थी। गौरतलब है कि वार्ड क्रं. 5 से भाजपा ने जयप्रकाश यादव को टिकट दी है। वहीं वार्ड 24 से सिद्धार्थ यादव को टिकट दी गई।
कांग्रेस ने नितेश यादव के जरिए यहां यादव के मुकाबले यादव प्रत्याशी दिया है। वार्ड क्रं. 57 से भाजपा ने प्रवीण बिस्वाल को प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं वार्ड क्रं. 59 से कांग्रेस प्रत्याशी एकांश बंछोर को भाजपा के शिवप्रकाश से मुकाबला करना होगा।







