भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेक्टर 7 स्तिथ राजयोग भवन द्वारा बाल दिवस के विशेष अवसर पर डांस, ड्राइंग एंड पोइट्री का विभिन्न कक्षाओं के लिए ई कांटेस्ट का आयोजन किया गया है। डांस ई कॉन्टेस्ट क्लास 2 से क्लास 8 दो ग्रुप में शास्त्रीय एवं लोक (क्लासिकल एंड फॉल्क) प्रेरणादाई गीत या आध्यात्मिक गीत पर डांस का 2 मिनट का वीडियो रहेगा।

ड्रॉइंग ई कॉन्टेस्ट में क्लास 2 से क्लास 5 के लिए मेरे सबसे खुशी के पल विषय पर रहेगा। एवं क्लास 6 से 8 के लिए भारत अगले 50 वर्षों में विषय पर रहेगा जिसे किसी भी पेपर साइज़ में एवं अपनी स्वेच्छा से कलर यूज़ कर सकते हैं। ई कॉन्टेस्ट पोइट्री क्लास 2 से क्लास 5 तक के बच्चों के लिए परिवार, देश,गुणों का महत्व विषय पर 1 मिनट की समयावधि की कविता होनी चाहिए।
सभी बच्चे अपनी इंट्रीज़ वीडियो को 7067339208 पर वाट्सअप अथवा टेलीग्राम शुक्रवार 12 नवंबर तक अपना नाम,क्लास,स्कूल का नाम फोन नम्बर के साथ भेज सकते है। 14 नवम्बर रविवार को प्रात: 10 बजे पीस ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम में विजय प्रतिभागी एवं सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरुस्कार वितरीत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी बच्चे परम्परागत( ट्रेडिशनल) ड्रेस कोड में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य बच्चों में छुपी प्रतिभा,जीवन मे सकारत्मकता के साथ सदा सीखना, उमंग उत्साह, बड़ो का सम्मान, मेडिटेशन का अभ्यास मुख्य रहेगा।




