ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बारिश से बचने लिया पेड़ का सहारा, बिजली गिरने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बारिश से बचने लिया पेड़ का सहारा, बिजली गिरने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

By Om Prakash Verma
Published: March 26, 2023
Share
SHARE

सूरजपुर। सूरजपुर में शनिवार देर शाम अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। बेमौसम बारिश से बचने के लिए तीन युवक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर तीनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला प्रतापपुर विकासखंड क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मदननगर में शनिवार शाम मोहरलाल पंडो (40), रमेश आयम (21) और अमित आयम (28) गेड़वामुड़ा नदी के पास खेतों में गन्नो की बुआई कर रहे थे। शाम को आंधी चलने के साथ मौसम बदला और बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए तीनों खेत के पास आम पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इस दौरान बारिश के साथ बिजली चमकने से गाज आम पेड़ पर गिर गई। गाज गिरने से पेड़ के नीचे खड़े तीनों युवक अचेत होकर गिर गए।

बारिश के बाद कुछ दूर पर मौजूद लोगों ने गाज गिरते देखा और तो वे भागकर आम पेड़ के पास पहुंचे। वहां तीनों युवक अचेत हालत में पड़े थे। ग्रामीणों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहरलाल पंडों और रमेश आयम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे अमित आयम का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

सप्ताह भर से बिगड़ा है मौसम का मिजाज
चक्रवाती तूफान के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से मौसम बिगड़ा हुआ है। इस दौरान कई स्थानों पर बारिश हुई और ओले भी पड़े हैं। शनिवार शाम सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर सहित सूरजपुर के कई इलाकों में आंधी चलने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। पिछले शनिवार को भी गाज गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। सरगुजा में गाज गिरने से मौत की ज्यादातर घटनाएं पेड़ों के नीचे खड़े होने के कारण हो रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग की नई पहल: राज्य में दिसंबर तक संचालित होगा स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान
लापरवाही का नमूना : तीन माह बाद खोदनी पड़ी कब्र, आखिर पुलिस को क्यों करना पड़ा यह काम… जानें वजह
सत्येंद्र प्रकाश बने PIB के नए प्रधान महानिदेशक… आज से संभालेंगे कार्यभार
नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के मानदेय की राशि डेढ़ गुना वृद्धि करने के लिए महापौर नीरज पाल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
विश्वास यात्रा : विधायक देवेंद्र मिल रहा भारी समर्थन, सभा में उमड़ रही भारी भीड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Scam: 3,300 करोड़ का घोटाला, सीआईडी ने किया आईएएस अधिकारी के पति को गिरफ्तार Scam: 3,300 करोड़ का घोटाला, सीआईडी ने किया आईएएस अधिकारी के पति को गिरफ्तार
Next Article Rape Case: बढ़ी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे की मुश्किलें, पलाश की जमानत खारिज Rape Case: बढ़ी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे की मुश्किलें, पलाश की जमानत याचिका खारिज

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?