ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Scam: 3,300 करोड़ का घोटाला, सीआईडी ने किया आईएएस अधिकारी के पति को गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Scam: 3,300 करोड़ का घोटाला, सीआईडी ने किया आईएएस अधिकारी के पति को गिरफ्तार

By Om Prakash Verma
Published: March 26, 2023
Share
Scam: 3,300 करोड़ का घोटाला, सीआईडी ने किया आईएएस अधिकारी के पति को गिरफ्तार
Scam: 3,300 करोड़ का घोटाला, सीआईडी ने किया आईएएस अधिकारी के पति को गिरफ्तार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की आईएएस अफसर अपर्णा यू के पति जीबीएस भास्कर को करीब 3,300 करोड़ के घोटाले मामले में आंध्र प्रदेश सीआईडी की टीम नोएडा से गिरफ्तार कर ले गई। भास्कर को आंध्र पुलिस 16 मार्च को गिरफ्तार कर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर हैदराबाद ले गई। भास्कर पर सरकारी योजना में फर्जीवाड़ा कर धन जुटाने का आरोप है। घोटाले के वक्त अपर्णा यू प्रतिनियुक्ति पर थीं आंध्र के कौशल विकास विभाग में तैनात थीं। उस समय कौशल विकास परियोजना के लिए सीमेंस इंडस्ट्री सॉफ्टवेयर प्रा. लि से 58 करोड़ में सॉफ्टवेयर खरीदा गया था।

भास्कर तब कंपनी के नोएडा कार्यालय में कार्यरत थे। आरोप के अनुसार, दस्तावेज फर्जीवाड़ा कर सॉफ्टवेयर की मनमानी कीमत दर्ज कर दी गई। तत्कालीन आंध्र सरकार ने प्रोजेक्ट की 10 फीसदी राशि और टैक्स मिलाकर करीब 371 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया था। अपर्णा यू अभी यूपी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक हैं।

आईएएस अपर्णा यू के पति की गिरफ्तारी के बाद आंध्र प्रदेश सीआईडी ने फिर दी दबिश
करीब 3300 करोड़ के घोटाले के मामले में आईएएस अपर्णा यू के पति जीबीएस भास्कर की नोएडा से गिरफ्तारी के बाद आंध्र प्रदेश सीआईडी की टीम ने शनिवार को एक बार फिर दबिश दी। सीआईडी के चार सदस्यीय टीम सेक्टर-50 आलोक विहार-1 स्थित आईएएस के फ्लैट पर पहुंची। जहां ताला लगा देखकर टीम लौट गई। भास्कर को आंध्र प्रदेश पुलिस 16 मार्च को नोएडा से गिरफ्तार कर ले गई थी।

लखनऊ में रहती हैं अपर्णा यू
आशंका जताई जा रही है कि जीबीएस भास्कर से पूछताछ के बाद साक्ष्य जुटाने या किसी अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम ने दबिश दी थी। वहीं इस बात की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि टीम आईएएस से पूछताछ के लिए पहुंची हो। हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी का कहना है कि अपर्णा यू लखनऊ में रहती हैं और घोटाले के केस में उनका नाम शामिल नहीं है।

कोरोना से राहत, लगातार दूसरे दिन 30 हजार के नीचे आए मामले… 260 लोगों की हुई मौत
Breaking News : एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, पिता-पुत्री की मौत… दो की हालत गंभीर
महिला की रेप के बाद हत्या!… खेत मिली अर्धनग्न लाश, जांच में जुटी पुलिस
चन्द्रयान-3 मिशन का हिस्सा बने बालोद के मिथलेश साहू, निभा रहें है अहम जिम्मेदारी, पीएम मोदी ने किया था उत्साहवर्धन
गरीबों के आवास के लिए छोड़ी जाने वाली ई.डब्लू.एस. की जमीन पर अवैध कब्जा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: रॉकेट साइंस से पहले यह पढ़ाना जरूरी
Next Article बारिश से बचने लिया पेड़ का सहारा, बिजली गिरने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?