ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तर में चुनाव ड्यूटी में शहीद जवान के परिजनों को 30 लाख और घायल को मिलेंगे 15 लाख रुपए
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBijapurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

बस्तर में चुनाव ड्यूटी में शहीद जवान के परिजनों को 30 लाख और घायल को मिलेंगे 15 लाख रुपए

By Om Prakash Verma Published April 20, 2024
Share
बस्तर में चुनाव ड्यूटी में शहीद जवान के परिजनों को 30 लाख और घायल को मिलेंगे 15 लाख रुपए
बस्तर में चुनाव ड्यूटी में शहीद जवान के परिजनों को 30 लाख और घायल को मिलेंगे 15 लाख रुपए
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे जवानों में से वीरगति को प्राप्त और घायल जवानों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अनुग्रह राशि मिलेगी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य में लगे सीआरपीएफ के वीरगति को प्राप्त आरक्षक देवेन्द्र कुमार के परिजनों को छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार 30 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति दी गई है। वहीं निर्वाचन ड्यूटी के दौरान घायल सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को 15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति दी गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु या घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जाती है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान शहीद और घायल जवानों के लिए नियमानुसार अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।

बता दें कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आज शुक्रवार को मतदान के दौरान बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र गलगम में आउटर कार्डन ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ के डी/196 कंपनी के आरक्षक देवेन्द्र कुमार द्वारा कैंपस के बाहर एरिया डोमिनेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से गंभीर चोट लगने से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से रायपुर लाते समय वो वीरगति को प्राप्त हो गये। बीजापुर में सीआरपीएफ के 62वीं बटालियन की ई कम्पनी मतदान के मद्देनजर एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। एरिया डोमिनेशन के दौरान थाना भैरमगढ़ क्षेत्रांतर्गत चिहका क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट हो गया। प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से रायपुर लाया गया है।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Om Prakash Verma April 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Loksabha Election: बस्तर लोकसभा में मतदान खत्म, ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 63.41 प्रतिशत वोटिंग Loksabha Election: बस्तर लोकसभा में मतदान खत्म, ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 63.41 प्रतिशत वोटिंग
Next Article बड़ा हादसा: पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार की मौत, एक का इलाज जारी हाथियों का आतंक: खेत जा रहे किसान को कुचलकर उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?