ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बम्पर भर्ती: हेल्थ सेक्टर में खुले करियर के द्वार, स्वास्थ्य विभाग में 910 पदों पर होगी भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बम्पर भर्ती: हेल्थ सेक्टर में खुले करियर के द्वार, स्वास्थ्य विभाग में 910 पदों पर होगी भर्ती

By @dmin
Published: February 23, 2022
Share
बम्पर भर्ती: हेल्थ सेक्टर में खुले करियर के द्वार, स्वास्थ्य विभाग में 910 पदों पर होगी भर्ती
बम्पर भर्ती: हेल्थ सेक्टर में खुले करियर के द्वार, स्वास्थ्य विभाग में 910 पदों पर होगी भर्ती
SHARE

चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होगी संविदा भर्ती
रायपुर। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा शहरी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं (UHWC) में 910 पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। इनमें चिकित्सा अधिकारी के साथ ही स्टॉफ नर्स, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट एवं चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा राज्य स्तर पर 182 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। वहीं 16 जिलों में जिला स्तर पर स्टॉफ नर्स, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 728 पदों पर भर्ती होगी।

चिकित्सा अधिकारी (संविदा) की भर्ती के लिए एम.बी.बी.एस. की उपाधि या भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष उपाधि (समकक्ष उपाधि में केवल एलोपैथी पद्धति की उपाधि ही मान्य होगी) की योग्यता रखी गई है। इसके लिए 25 फरवरी से 15 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। विज्ञापन तिथि तक अभ्यर्थी की सभी शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताएं पूर्ण होना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन पत्र अस्वीकृत कर दिया जाएगा। इस संबंध में कोई पत्र व्यवहार मान्य नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सभी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन में संलग्न करना अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 70 वर्ष होना चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 को आधार मानकर की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट www.cghealth.nic.in पर विज्ञापन का प्रारूप एवं भर्ती संबंधी अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।

राज्य स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के साथ ही शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स (UHWC)) के लिए चार अलग-अलग कनिष्ठ पदों स्टॉफ नर्स, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मापदण्डों के अनुरूप जिला स्तर पर भर्ती की जाएगी। इसके अंतर्गत बलौदाबाजार, राजनांदगांव एवं कोरिया जिले में स्टॉफ नर्स के 3, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 3, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट के 3 एवं चतुर्थ श्रेणी के 3 पदों पर भर्ती की जाएगी। बस्तर, महासमुंद एवं कवर्धा जिले में स्टॉफ नर्स के 4, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 4, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट के 4 एवं चतुर्थ श्रेणी के 4, बिलासपुर में स्टॉफ नर्स के 14, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 14, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट के 14 एवं चतुर्थ श्रेणी के 14 पदों पर भर्ती होगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत धमतरी एवं रायगढ़ जिले में स्टॉफ नर्स के 6, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 6, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट के 6 और चतुर्थ श्रेणी के 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। दुर्ग में स्टॉफ नर्स के 27, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 27, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट के 27 एवं चतुर्थ श्रेणी के 27 पदों पर भर्ती होगी। जांजगीर-चांपा में स्टॉफ नर्स, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट और चतुर्थ श्रेणी के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी। कांकेर तथा मुंगेली जिले में स्टॉफ नर्स के 2, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 2, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट के 2 एवं चतुर्थ श्रेणी के 2 पदों, कोरबा में स्टॉफ नर्स के 19, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 19, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट के 19 एवं चतुर्थ श्रेणी के 19 पदों, रायपुर में स्टॉफ नर्स के 76, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 76, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट के 76 एवं चतुर्थ श्रेणी के 76 पदों तथा सरगुजा में स्टॉफ नर्स, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट और चतुर्थ श्रेणी के 8-8 पदों पर भर्ती की जाएगी।

तीन टेस्ट मैचों के लिए कैरिबियाई टीम इंग्लैंड रवाना: इंग्लैंड पहुंचकर क्वारंटीन होंगे सभी खिलाड़ी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोविंदपुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा…
विदेश दौरे से लौटे टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य सुविधाओं पर कही यह बात, हमारी और उनके व्यवस्थाएं अलग-अलग, जानिए और क्या कहा..
24 साल का हुआ हमारा छत्तीसगढ़, सीएम ने दी शुभकामनाएं, कहा- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की परिकल्पना है छत्तीसगढ़
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का काफिला हादसे का शिकार, 6 गाड़िया आपस में टकराई… चार घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 128 # 23 february 2022
Next Article गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक प्रत्याशी सहित 90 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक प्रत्याशी सहित 90 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?