ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विदेश दौरे से लौटे टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य सुविधाओं पर कही यह बात, हमारी और उनके व्यवस्थाएं अलग-अलग, जानिए और क्या कहा..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

विदेश दौरे से लौटे टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य सुविधाओं पर कही यह बात, हमारी और उनके व्यवस्थाएं अलग-अलग, जानिए और क्या कहा..

By Om Prakash Verma
Published: June 13, 2023
Share
विदेश दौरे से लौटे टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य सुविधाओं पर कही यह बात, हमारी और उनके व्यवस्थाएं अलग-अलग, जानिए और क्या कहा..
विदेश दौरे से लौटे टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य सुविधाओं पर कही यह बात, हमारी और उनके व्यवस्थाएं अलग-अलग, जानिए और क्या कहा..
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विदेश दौरे से लौट आए हैं। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से वापस प्रदेश आने पर उन्होंने कई तुलनात्मक अहम बातें बताई, जो छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दोनों देश गए थे। दौरे का दो हिस्सा था। वहां पर अलग-अलग संस्थाओं से, अलग-अलग एक्सपर्ट से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई।

उन्होंने आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और छत्तीसगढ़ में तुलनात्मक रूप से बताया कि हमारे और उन देशों की अलग व्यवस्थाएं हैं। अलग पृष्ठभूमि हैं। ऑस्ट्रेलिया लगभग 10 हजार लाख वर्ग किलोमीटर का देश है। जिसमें छत्तीसगढ़ से भी कम आबादी है। छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल 1 लाख 35 हजार वर्ग किलोमीटर का है। ये भौगोलिक क्षेत्र में 80वां हिस्सा होगा। हमारे यहां ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा आबादी रहती है। वहां पर स्वास्थ्य प्रबंधन की जो व्यवस्था है उसी को हमारी टीम परखने गई थी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यूनिवर्सल हेल्थ केयर को लेकर अक्सर चर्चा होती है कि यह कौन सी चिडिय़ा है। जबकि यूनिवर्सल हेल्थ केयर सिस्टम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लागू है। वहां पर ये योजना मेडिकेयर के नाम पर है, जो खर्च होते हैं वहां की सरकार सभी नागरिकों को उपलब्ध कराती है। वहां पर दो सिस्टम हैं। हमारे यहां गांव में मितानिन से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होती हैं। वहां पर इलाज कराने लोग जनरल प्रैक्टिशनर के पास जाते हैं। उनके बगैर प्रिसक्रिप्शन के लोग एमबीबीएस डॉक्टर के पास इलाज नहीं करा सकते। हमारे यहां आज भी कोई बीमार हो तो तुरंत एक्सपर्ट या एमबीबीएस डॉक्टर के पास पहुंच जाता है, जबकि वहां पर ऐसा नहीं है। वहां बिना अप्वाइंटमेंट के आप इलाज नहीं करा सकते। आपको टाइम ही नहीं दिया जाएगा।

हमारी स्वास्थ्य सेवाएं ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से बेहतर
उन्होंने कहा कि जहां तक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बात है, तो हमारी व्यवस्था ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों से काफी सुदृढ़ है। उन्हें भी डॉक्टरों की कमी है और हमें भी डॉक्टरों की कमी है। उन्हें भी आबादी के हिसाब से डॉक्टर चाहिए और हमें भी। छत्तीसगढ़ में एक-एक गांव तक स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंचा हुआ है। कोई भी गांव अछूता नहीं है, लेकिन वो तकनीक के मामले में हमसे ज्यादा आगे हैं। उनका इंफ्रास्ट्रक्चर हमसे ज्यादा बेहतर है। अलग-अलग संबंध में वहां पर चर्चा हुई। अलग-अलग व्यवस्थाओं को हमने देखा समझा। इस दौरान न्यूजीलैंड में भी गए। वहां तंबाकू सेवन के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा काम किया गया है। न्यूजीलैंड का भौगोलिक क्षेत्रफल छत्तीसगढ़ से 2 गुना है। वहां पर करीब 50-55 लाख लोग रहते हैं, जबकि छत्तीसगढ़ की आबादी 3 करोड़ पहुंच रही है। हमसे 1/6 हिस्सा है न्यूजीलैंड का। यह अंतर आ जाता है न्यूजीलैंड और छत्तीसगढ़ में।

बीजेपी में कट सकते हैं टिकट
मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि यहां 3 करोड़ लोगों में स्वास्थ्य सुविधाएं बंट रही हैं। जबकि न्यूजीलैंड में 50 लाख लोगों में सुविधाएं बंट रही हैं। हम न्यूजीलैंड से भी तकनीकी और सेवा क्षेत्र में से कहीं ज्यादा बेहतर हैं। संसाधनों में वह हम से आगे हैं। उनके अस्पताल फाइव स्टार जैसे दिखते हैं, जो उन्होंने पहले से बनाकर रखी है। बनावट उन्होंने शुरू से ही ऐसी बना कर रखी है। तंबाकू के क्षेत्र में, डायबिटीज के क्षेत्र में हॉस्पिटल प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर हैं। बीजेपी के 14 विधायकों के टिकट कटने के सवाल पर कहा कि बीजेपी में केवल 14 ही विधायक हीं हैं। उनमें से टिकट कम ही कटने के सवाल हैं। हालांकि 1 विधानसभा क्षेत्र में कई लोग टिकट के लिए दावेदारी करते हैं। ऐसे में कुछ लोगों के टिकट कट सकते हैं।

वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए महापौर परिषद का बड़ा फैसला… निगम के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाएंगे मिस्ट फाउंटेन
छत्तीसगढ़ में आज 6 हजार से ज्यादा जोड़ों का होगा सामहिक विवाह, सरकार बनेगी साक्षी
Gustakhi Maaf: ट्रैफिक की क्लास और यातायात व्यवस्था
कश्मीर में आतंक पर इस बार होगा करारा वार, हर तरफ बने चेक पोस्ट, चौबीसों घंटे अलर्ट पर सीआरपीएफ
Breaking News : रेलवे ने रद्द की 18 ट्रेनें, आधा दर्जन ट्रेनों का रूट बदला…. यात्रा करने से पहले देख लें सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया, तीन माह से था फरार, दोस्त की बहन को ब्लैकमेल कर करता रहा दैहिक शोषण
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 240 # 13 June 2023

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?