ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : छत्तीसगढ़ आरक्षक संवर्ग भर्ती में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, राजनांदगांव में DSP की शिकायत पर FIR
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRajnandgaon

Big news : छत्तीसगढ़ आरक्षक संवर्ग भर्ती में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, राजनांदगांव में DSP की शिकायत पर FIR

By Mohan Rao
Published: December 19, 2024
Share
छत्तीसगढ़ आरक्षक संवर्ग भर्ती में सामने आई बड़ी गड़बड़ी
SHARE

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में चल रही आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। गड़बड़ी का यह मामला राजनांदगांव जिले में सामने आया है। इस मामले में उप पुलिस अधीक्षक अजाक तनुप्रिया ठाकुर ने लालबाग थाने में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। लालबाग पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ धारा 318(4), 338, 336 (3), 340 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें इन दिनों पूरे प्रदेश में आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया चल रही है। राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शहर के पेंड्री स्थित आठवीं बटालियन मैदान में की जा रही है जहां राजनांदगांव रेंज की भर्ती प्रक्रिया जारी है वहीं इस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में यहां गोला फेंक की प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक अजाक तनुप्रिया ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि अभ्यर्थी को लाभ पहुंचाने के लिए डाटा में हेरफेर किया गया।

डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर ने बताया कि उनकी ड्यूटी शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यार्थियों के गोला फेंक इवेंट पर प्रभारी के रूप में लगाई गई है। आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया में समस्त इवेंट को टाईमिंग टेक्नलजी कंपनी हैदराबाद के तकनीकी सहायता से संचालित किया जा रहा है। संपूर्ण भर्ती प्रकिया के समस्त तकनीकी उपकरण की उपलब्धता समस्त डाटा की एन्ट्री स्टोरेज रख रखाव उक्त कंपनी द्वारा किया जा रहा है तथा समस्त डाटा का एक्सेस कंट्रोल भी उक्त कंपनी के पास ही है। डाटा एन्ट्री हेतु एवं समस्त तकनीकी उपकरणों का संचालन टाईमिंग टेक्नोलजी कंपनी द्वारा नियुक्त स्टफ द्वारा किया जाता है।

एक अभ्यर्थी को लाभ पहुंचाने डेटा में छेड़छाड़
उन्होंने बताया कि भर्ती ड्यूटी के दौरान 14 दिसंबर को रिजल्ट हस्ताक्षर के दौरान गोलाफेंक रिजल्ट रिपोर्ट चेक करने पर बैच नंबर 1 के सरल कमांक 17, चेस्ट नंबर 1261 अभ्यार्थी मीना का गोला फेंक इवेंट में 20 अंक होना तथा 8.117 मीटर रिकार्ड दर्ज था। इवेंट के दौरान किसी भी अभ्यार्थी के द्वारा 20 अंक प्राप्त नहीं किया था। इसके बाद डीएसपी ने शक के आधार पर गोला फेंक में मेनुवल दर्ज कर रहे रजिस्टर को चेक किया। इसमें मीना द्वारा 5.88 मीटर गोला फेंकना पाया गया। उक्त गड़बडी पाये जाने पर मेरे द्वारा सीसीटीवी कैमरा सर्वर में जाकर चेक करने पर गोला फेंक ट्रैक नंबर 02 में समय 8.37 बजे 6 मीटर से कम गोला फेंका जाना पाया गया तथा लाइका मशीन से रिकार्डिंग भी उसी स्थान पर किया जाना पाया गया।

एक अभ्यर्थी को एक ही अवसर
डीएसपी तनुप्रिया ने बताया कि इस पर इवेंट मैनेजर को इस प्रकार मशीन से गलत रिडिंग लेने के संबंध में कारण पूछे जाने पर उसके द्वारा मुख्य सर्वर के मास्टर डाटा बेस से जानकारी निकालने पर उक्त अभ्यार्थी का सेकण्ड अटेम्प्ट में 8.11 मीटर फेंका जाना बताया। सेकण्ड अटेम्प के रीडिंग समय के सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर उपस्थित स्टफ द्वारा बिना किसी इवेंट के प्रिज्म को पकड़ना दिख रहा है एवं आपरेटर द्वारा उसकी एन्ट्री लेकर डाटा सेव करना प्रतीत हो रहा है। पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में प्रत्येक अभ्यार्थी को मात्र एक अवसर ही प्रदान करने का प्रावधान है। किन्तु यहां पर मल्टिपल एंट्री दिखाई गई। अभ्यार्थी मीना को लाभ पहुंचाने प्रकिया से छेड़छाड़ कर वास्तविक रूप से प्राप्त 11 अंक के रिजल्ट को संशोधित  करते हुए 20 अंक दर्ज किया गया है। उक्त  प्रकरण में तकनीकी टीम, पुलिस स्टफ एवं अन्य के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। डीएसपी तनुप्रिया की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ में साय सरकार के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन ऐतिहासिक सफलता… 985 का आत्मसमर्पण, 1177 गिरफ्तार
संसद की कृषि स्थायी समिति के सदस्यों ने की सीएम बघेल से सौजन्य मुलाकात… छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना के कायल हुए संसदीय समिति के सदस्य
भिलाई में स्वदेशी मेला की तैयारी शुरू, वैदिक मंत्रोच्चर से मेला स्थल का हुआ भूमिपूजन
स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सीएमएचओ से चर्चा कर जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी
उर्वशी रौतेला आएंगी परवीन बाबी की बायोपिक में नजर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज से शुरू होगी रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा, सीएम साय रायपुर एयरपोर्ट से करेंगे शुभारंभ
Next Article रायगढ़ में आरक्षक ने किया युवती से रेप, पुराने केस के सिलसिले में मुलाकात के बाद दिया था शादी का झांसा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?