ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: जम्मू-कश्मीर को दहलाने की कोशिश, सिदड़ा में सुरक्षाबलों ने नष्ट किया आईईडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: जम्मू-कश्मीर को दहलाने की कोशिश, सिदड़ा में सुरक्षाबलों ने नष्ट किया आईईडी

By @dmin
Published: April 28, 2022
Share
बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: जम्मू-कश्मीर को दहलाने की कोशिश, सिदड़ा में सुरक्षाबलों ने नष्ट किया आईईडी
बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: जम्मू-कश्मीर को दहलाने की कोशिश, सिदड़ा में सुरक्षाबलों ने नष्ट किया आईईडी
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू के सिदड़ा में संदिग्ध आईईडी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि सिदड़ा में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर संदिग्ध आईईडी मिली है। इसके बाद पुलिस ने यातायात को फिलहाल रोक दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है।

जम्मू कश्मीर पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को नष्ट कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच की कर रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सुरक्षाबलों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे से दो दिन पहले 22 अप्रैल को जम्मू के सुंजवां में आतंकी हमला हुआ था। इसमें सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया था। इससे पहले आतंकियों के हमले में सीआईएसएफ का एक एएसआई एसपी पटेल शहीद हो गया था, जबकि सीआईएसएफ व पुलिस के 10 जवान घायल हो गए।

मारे गए आतंकियों से फिदायीन जैकेट मिले हैं। साथ ही तीन एके 47 राइफल, अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, सेटेलाइट फोन और ग्रेनेड भी मिले हैं। खाने-पीने की सामग्री, ड्राई फ्रूट्स व एनर्जी ड्रिंक भी बरामद हुए हैं। एडीजीपी मुकेश सिंह का कहना है कि दो आतंकियों को मार गिराने के साथ ही फिदायीन हमले को नाकाम किया गया है। इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी अब जांच कर रही है।

इससे पहले 16 अप्रैल को राजोरी में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की आतंकी साजिश को नाकाम किया था। सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर गुरदान रोड पर लगाई गई आईईडी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस को बरामद किया। फिर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस को गुरदान रोड पर गुरदान चावा गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद पूरे इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान सड़क के किनारे संदिग्ध वस्तु पड़ी मिली जो जांच के दौरान आईईडी निकली। बम दस्ते ने बाद में एसओपी के अनुसार उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सुरक्षित स्थान पर नष्ट कर दिया। इस मामले की जांच की जा रही है।

Breaking news : पुलिस ने सुलझाई रुदा हत्याकांड की गुत्थी, पड़ोसी दंपती ने किया था कांड…. सामने आई चौंकाने वाली वजह
गोबर का ढेर. निगम की कार्रवाई: बार-बार चेतावनी के बाद भी लापरवाही, खटाल मालिकों पर दोहरा मार… ईंधन खर्च व श्रमिकों की मजदूरी, होगी वसूली
आयुष्मान भारत गुणवत्त स्वास्थ्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ की टीम का सम्मान
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे कोरिया: 6.78 करोड़ रुपए के 75 विकास कार्यां का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
पार्षद निधि से कोविड उपकरण की अनुमति दिलाने विधायक वोरा ने की निकाय मंत्री से चर्चा…. रेमडेसिविर के प्रति जनता को जागरूक करें चिकित्सक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन सियासत: मिशन-2023- दिल्ली तक पहुंचा गुटबाजी का असर
Next Article नौसेना कमांडरों का सम्मलेन: राजनाथ सिंह ने दिया आत्मनिर्भरता पर जोर, बोले- रूस यूक्रेन विवाद ने फिर बताई अहमियत नौसेना कमांडरों का सम्मलेन: राजनाथ सिंह ने दिया आत्मनिर्भरता पर जोर, बोले- रूस यूक्रेन विवाद ने फिर बताई अहमियत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?