हुबली (एजेंसी)। कर्नाटक के हुबली जिले में सोमवार (14 जून) शाम बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, यहां लैंडिंग के दौरान इंडिगो की फ्लाइट का टायर फट गया। हालांकि, इस हादसे में किसी भी तरह जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7979 केरल के कन्नूर से कर्नाटक के हुबली आई थी। हुबली में लैंडिंग के दौरान विमान का टायर अचानक फट गया। उस दौरान पायलट ने हालात पर काबू पा लिया, जिससे किसी भी मुसाफिर और क्रू मेंबर को नुकसान नहीं हुआ।





