ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल में BJP को बड़ा झटका, TMC में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बंगाल में BJP को बड़ा झटका, TMC में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो

By @dmin
Published: September 18, 2021
Share
बाबुल सुप्रियो का राजनीति से संन्यास का एलान, फेसबुक पर लिखी 'मन की बात'
बाबुल सुप्रियो का राजनीति से संन्यास का एलान, फेसबुक पर लिखी 'मन की बात'
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो आज औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सुप्रियो ने भाजपा छोड़ दी थी। उन्होंने राजनीति से संन्यास की भी घोषणा की थी। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सांसद डेरेक ओब्रायन भी मौजूद थे।

टीएमसी के कुणाल घोष ने बाबुल सुप्रियो के टीएमसे में शामिल होने पर कहा, ‘भाजपा के कई नेता टीएमसी नेतृत्व के संपर्क में हैं। वे भाजपा से संतुष्ट नहीं हैं। एक (बाबुल सुप्रियो) आज शामिल हुए, दूसरा कल शामिल होना चाहता है। यह प्रक्रिया चलती रहेगी। रुकिए और देखते रहिए।

Former Union Minister and ex-BJP MP Babul Supriyo formally joins Trinamool Congress (TMC). Supriyo had quit BJP following the recent Union Cabinet reshuffle. pic.twitter.com/Uc5uOU2Izx

— ANI (@ANI) September 18, 2021

राजनीति छोडऩे का मेरा फैसला गलत और भावनात्मक
इस्तीफा देने के बाद बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि टीएमसी में आने के बाग गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने कहा था कि मैं राजनीति छोड़ दूंगा तो इसका मतलब मेरे दिल से था। हालांकि, मुझे लगा कि एक बहुत बड़ा अवसर मुझे (टीएमसी में शामिल होने पर) सौंपा गया था। मेरे सभी दोस्तों ने कहा कि राजनीति छोडऩे का मेरा फैसला गलत और भावनात्मक था।

I meant it from my heart when I said I'll leave politics. However, I felt there was a huge opportunity that was entrusted upon me (on joining TMC). All my friends said my decision to leave politics was wrong and emotional: Former BJP leader Babul Supriyo after joining TMC today pic.twitter.com/y3OyymSc6a

— ANI (@ANI) September 18, 2021

उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत गर्व है कि मैं अपना फैसला बदल रहा हूं। मैं बंगाल की सेवा करने के महान अवसर के लिए वापस आ रहा हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं सोमवार को दीदी (सीएम ममता बनर्जी) से मिलूंगा। गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत हूं। आगे उन्होंने कहा, ‘दीदी और अभिषेक ने मुझे बहुत अच्छा मौका दिया है। चूंकि मैं टीएमसी में शामिल हो गया हूं, इसलिए आसनसोल में अपनी सीट पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है। मैं आसनसोल की वजह से राजनीति में आया हूं। मैं उस निर्वाचन क्षेत्र के लिए यथासंभव प्रयास करूंगा।

फेसबुक पर राजनीति छोडऩे की घोषणा कर सबको हैरत में डालने के अगले दिन बाबुल सुप्रियो ने कहा था कि उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने अपने अगले कदम के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। आसनसोल के सांसद ने एक टीवी चैनल से कहा कि भविष्य में मैं क्या करता हूं यह तो वक्त ही बताएगा। सुप्रियो ने संकेत दिया था कि इस्तीफे का निर्णय आंशिक रूप से उन्होंने मंत्री पद जाने और भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के नेतृत्व के साथ मतभेदों के कारण लिया था।

आसनसोल से दो बार के सांसद 50 वर्षीय सुप्रियो उन कई मंत्रियों में शामिल थे, जिन्हें 7 जुलाई को एक बड़े फेरबदल के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया था। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के अरूप बिस्वास के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

बाबुल सुप्रियो ने बताया था, क्यों रामदेव के कहने पर जॉइन की थी बीजेपी
गायकी से करोड़ों दिलों को जीतने के बाद राजनीति में सात साल की पारी के अंत का ऐलान करते हुए आसनसोल से बीजेपी सांसद और पूर्व मंत्री बाबुल सुप्रियो ने यह भी खुलासा किया था कि वह क्यों और कैसे भगवा दल में शामिल हुए थे। बाबुल सुप्रियो ने कहा था कि योगगुरु बाबा रामदेव के कहने पर उन्होंने बीजेपी जॉइन की थी और उस समय पार्टी को बंगाल में एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं थी।

बाबुल सुप्रियो ने लिखा था, ”स्वामी रामदेव से संक्षिप्त बातचीत हुई थी। मुझे यह अच्छा नहीं लगा कि बीजेपी बंगाल को इतनी गंभीरता से ले रही थी, लेकिन उसे एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं थी। मैंने सोचा कि यह कैसे हो सकता है कि जो बंगाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी का इतना सम्मान करता है वह बीजेपी को एक भी सीट देने से इनकार कर दे। खासकर तब जब पूरे भारत ने चुनाव से पहले तय कर लिया था कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे, बंगाल क्यों अलग सोचेगा। तब मैंने एक बंगाली के रूप में चुनौती स्वीकार की। सबकी सुनी, लेकिन किया वह जो मेरे दिल ने कहा, बिना कल की चिंता किए।

पांचवे टेस्ट पर कोरोना का साया: आज शुरू नहीं होगा मैच… फीजियों के संक्रमित होने के बाद टाला गया आज का शेड्यूल
Railway Breaking : एक बार फिर रद्द हुई दर्जनों ट्रेनें, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर से गुजरने वाली यह ट्रेनें 13 दिन रहेंगी कैंसिल
खाद कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य पर विक्रय करने वालों पर कार्रवाई, तीन उर्वरक विक्रेता संस्थानोें को नोटिस
भारतीय खिलाडिय़ों ने देखी बार नवापारा अभयारण्य की सुंदरता, वन्य जीवों को देख हुए रोमांचित
कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1974 पहुंची, इनमें से 1750 एक्टिव , 55 लोगों की मृत्यु
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक 'विजय', कई शिकार! भाजपा में आंतरिक शक्ति संतुलन बनाने कुर्मी नेतृत्व उभारने की तैयारी एक ‘विजय’, कई शिकार! भाजपा में आंतरिक शक्ति संतुलन बनाने कुर्मी नेतृत्व उभारने की तैयारी
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 335 # 18 september 2021

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?