ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : स्वास्थ्य विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, अवकाश स्वीकृति के लिए स्टाफ नर्स से मांगे 20 हजार
Share
Notification Show More
Latest News
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
October 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती
सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार
October 17, 2026
मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

CG Breaking : स्वास्थ्य विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, अवकाश स्वीकृति के लिए स्टाफ नर्स से मांगे 20 हजार

By Mohan Rao Published July 19, 2024
Share
स्वास्थ्य विभाग का बाबू सूरज कुमार नाग रिश्वत लेते गिरफ्तार
SHARE

रायपुर।  राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य विभाग का बाबू  20 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा। स्वास्थ्य विभाग के बाबू ने स्टाफ नर्स से एजुकेशन लीव देने के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। स्टाफ नर्स ने इसकी शिकायत एसीबी की। इसके बाद शुक्रवार को एसीबी की टीम ने रेड कर बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नेमिका तिवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजिम, गरियाबंद में  स्टॉफ नर्स है। उसने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि उसके द्वारा अध्ययन अवकाश स्वीकृति के लिये जिला स्वास्थ्य कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जो अग्रिम कार्यवाही के लिए संयुक्त संचालक (नर्सिंग), संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें सेक्टर-19 नवा रायपुर कार्यालय में लंबित था।

फाईल को अगली प्रक्रिया के लिये आगे बढ़ाने हेतु कार्यालय का सहायक अधीक्षक सूरज कुमार नाग के द्वारा 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी। स्टफ नर्स रिश्वत नहीं देना चाहती थी, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों आरोपी को पकड़वाना चाहती थी। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने के बाद एसीसी ने ट्रेप आयोजित कर शुक्रवार को सूरज कुमार नाग को उसके शासकीय आवास के पास से प्रार्थी से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

जगदलपुर में भी पकड़ाया रिश्वतखोर अफसर
शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा जगदलपुर में भी अफसर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। प्राथी सुनील कुमार नाग निवासी दंतेवाड़ा ने एन्टी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसके द्वारा विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, दंतेवाड़ा में दो वाहन किराये पर चलवाई जा रही थी, जिसके बिलों का भुगतान जनवरी माह से कार्यालय में लंबित था। बिलों के भुगतान के लिये विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ० वेणु गोपाल राव द्वारा 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों आरोपी को पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से ट्रेप आयोजित कर शुक्रवार को आरोपी डॉ० वेणु गोपाल राय को कार्यालय में 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

You Might Also Like

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

Mohan Rao July 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में मलेरिया को लेकर सीएम साय की दो टूक, डॉक्टर्स व हेल्थ वर्कर्स को दिए कड़े निर्देश
Next Article न्यूज पोर्टल्स के इम्पेनलमेंट के लिए फर्जी मैसेज, जनसम्पर्क संचालनालय दर्ज कराया एफआईआर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?