ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ की पहचान मेडिकल टूरिस्म के रूप में हो- श्याम बिहारी जायसवाल
Share
Notification Show More
Latest News
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
October 14, 2026
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
October 14, 2026
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
October 14, 2026
चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान
October 14, 2026
पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ की पहचान मेडिकल टूरिस्म के रूप में हो- श्याम बिहारी जायसवाल

By Om Prakash Verma Published November 21, 2024
Share
प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ की पहचान मेडिकल टूरिस्म के रूप में हो- श्याम बिहारी जायसवाल
प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ की पहचान मेडिकल टूरिस्म के रूप में हो- श्याम बिहारी जायसवाल
SHARE

दुर्ग। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज श्री महावीर प्राकृतिक एवं योग चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय नगपुरा परिसर में आयोजित राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पूर्व मंत्री जायसवाल ने श्री उवसग्गहरं पाश्र्व तीर्थ मंदिर में भगवान पाश्र्वनाथ का दर्शन एवं पूजा-अर्चना किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी साथ मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करने वाले यह संस्थान प्रदेश का पहला संस्थान है, जिसने पुरातन चिकित्सा पद्धति को पुर्नजिवित किया है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति कोई नई विधा नहीं है। आज हमें अपनी पुरातन चिकित्सा पद्धति की ओर ही लौटना होगा। भारत ज्ञान-विज्ञान की खान है। विश्व गुरू के रूप में भारत ने हर क्षेत्र में विश्व को ज्ञान दिया है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का भारत पुरातन काल से वाहक रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आने वाला समय योग और प्राकृतिक शिक्षा का ही होगा। इस चिकित्सा पद्धति का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा योगा एवं प्राकृतिक शिक्षा के 35 शिक्षकों के पद भरे गए है। आने वाले दिनों में इन पदों पर और भर्ती की जाएगी। क्रेंद्र सरकार द्वारा आन्ध्रा, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ इन तीन राज्यों में 100 बिस्तर प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल स्वीकृत किए गए है। मंत्री श्री जायसवाल ने छत्तीसगढ़ में मेडिकल ट्यूरिज्म पर जोर देते हुए प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को पर्यटन से भी जोडऩे की बात कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को मेडिकल ट्यूरिज्म के रूप में पहचान मिले। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि नगपुरा के ऐतिहासिक धरा में संचालित इस प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय में हम सातवां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मना रहे है। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से देश की विश्व में पुरातन काल से पहचान रहीं है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि महाविद्यालय के प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलता रहेे। महाविद्यालय के संचालक डॉ. आरके श्रीवास्तव ने अपने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय की गतिविधियों को रेखांकित किया। प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. प्रेमलाल पटेल ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इससे पूर्व अतिथियों ने भगवान धनवन्तरी, सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन लोगों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You Might Also Like

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

Om Prakash Verma November 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मठ की मुखिया बनने किन्नर काजल की करा दी हत्या, 12 लाख में इस दल के कार्यकर्ता ने दिलाई सुपारी मठ की मुखिया बनने किन्नर काजल की करा दी हत्या, 12 लाख में इस दल के कार्यकर्ता ने दिलाई सुपारी
Next Article छत्तीसगढ़ से बचकर भाग रहे नक्सलियों की ओडिशा में पुलिस से मुठभेड़, एक माओवादी ढेर; एक जवान घायल छत्तीसगढ़ से बचकर भाग रहे नक्सलियों की ओडिशा में पुलिस से मुठभेड़, एक माओवादी ढेर; एक जवान घायल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?