ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में कोदो-कुटकी-रागी के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा… आगामी सीजन में उत्पादन रकबे में बढ़ोत्तरी के लिए बनेगी कार्ययोजना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश में कोदो-कुटकी-रागी के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा… आगामी सीजन में उत्पादन रकबे में बढ़ोत्तरी के लिए बनेगी कार्ययोजना

By @dmin
Published: February 10, 2022
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ किए गए मिलेट मिशन के तहत प्रदेश में कोदो-कुटकी और रागी के उत्पादन रकबे में बढ़ोत्तरी के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। प्रदेश में वर्तमान में 69 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में इन फसलों का उत्पादन किया जाता है। अगले खरीदी वर्ष तक फसल उत्पादन के क्षेत्र को बढ़ाकर एक लाख 17 हजार हेक्टेयर किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने यहां मंत्रालय महानदी भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित मिलेट मिशन की अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कृषि विभाग-बीज विकास निगम-छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ को आगामी सीजन में मिलेट्स के उत्पादन के रकबे में बढ़ोत्तरी और जरूरी बीज की उपलब्धता, उपलब्ध कोटो-कुटकी-रागी के प्रसंस्करण और मार्केटिंग के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना बनाने और राज्य स्तरीय कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने कोदो-कुटकी-रागी के फायदों के विषय में किसानों को जानकारी देेने और इनके उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करने कहा है।

बैठक में मिलेट्स के प्रसंस्करण के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा कोदो-कुटकी-रागी की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। इस खरीदी वर्ष में अब तक 27 हजार क्विंटल मिलेट्स की खरीदी की जा चुकी है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में निर्धारित समर्थन मूल्य के तहत कोदो 30 रूपए, कुटकी (काला) 30 रूपए, कुटकी (भूरा) 30 रूपए, रागी 33.77 रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी की जा रही है। बैठक में प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ, संचालक कृषि श्री यशवंत कुमार, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम श्री भुवनेश यादव, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला शामिल थे।

Big news : डबल मर्डर से दहला दुर्ग, घर में घुसकर दादी-पोती की हत्या, खून से लथपथ मिले शव
राज्य के 422 स्कूलों में लागू होगी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर में पुलिसकर्मी की पत्नी के मर्डर का खुला राज, सोशल मीडिया पर बनाया बॉयफ्रेंड और वही निकला कातिल… जानिए क्या थी वजह
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवार को पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार, प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण
मोस्ट वांटेड नक्सली हिड़मा की सामने आई ताजा तस्वीर, इंटेलिजेंस के पास अब तक रही 25 साल पुरानी तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ​​​​​​​शासकीय विभागों को अब 10 प्रतिशत छूट के साथ मिलेंगे ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के उत्पाद
Next Article पेदारास से डोलेरास मार्ग पर बनेगा पुल… उद्योग मंत्री लखमा ने किया भूमिपूजन…10 हजार से अधिक लोग होंगे लाभान्वित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?