ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रतिबंधित प्लास्टिक पर और कड़ाई से होगी कार्रवाई, आयुक्त ने टीम का किया गठन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर और कड़ाई से होगी कार्रवाई, आयुक्त ने टीम का किया गठन

By @dmin
Published: July 13, 2022
Share
SHARE

नोडल अधिकारी की भी की नियुक्ति, आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए भी भिलाई की टीम रहेगी तैयार
भिलाई। भिलाई निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन कर दिया है तथा नोडल अधिकारी भी उन्होंने नियुक्ति कर दिया है। टीम में 15 अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मिलित किया गया है जिसके नोडल अधिकारी अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं सहायक नोडल अधिकारी उपायुक्त रामाकांत साहू होंगे। नोडल अधिकारी ने इस संबंध में अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक ली और बैठक में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए इसके साथ ही रोका छेका संकल्प अभियान के तहत आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए भी दल का गठन किया गया है इस दल में भी 15 अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मिलित किया गया है। दल नियमित रूप से आवारा पशुओं को पकडऩे की कार्रवाई करेगी। इसका आदेश भी निगमायुक्त ने जारी कर दिया है। प्रतिबंधित प्लास्टिक पर लगाम लगाने के लिए गठित दल के साथ तोडफ़ोड़ दस्ता प्रभारी एवं दल के कर्मचारी तथा सुरक्षा गार्ड भी होंगे जो करवाई के लिए टीम को सहयोग प्रदान करेंगे।

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई के लिए गठित टीम में परमेश्वर चंद्राकर, कमलेश द्विवेदी, जगदीश तिवारी, अनिल मिश्रा, अंजनी सिंह, मलखान सिंह सोरी, सुदामा परघनिया, वीरेंद्र बंजारे, बालकृष्ण नायडू, महेश कुमार पांडे, अनिल मिश्रा, वीके सैमुअल एवं हेमंत मांझी सम्मिलित है। उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक को बनाने आयात, निर्यात और बिक्री पर पूरी तरीके से पाबंदी लगा दी गई है। भिलाई शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक से बने 19 प्रकार के आइटम की पूरी तरीके से पाबंदी होने के बाद निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर निगम का अमला कई स्थानों पर छापे मार करवाई कर रहा है। 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के कई सारे प्रोडक्ट पर पाबंदी लगने के बाद से नगर पालिक निगम भिलाई सतर्क हो गया था और इस पर कार्रवाई करने से पूर्व व्यापारियों, व्यवसायियों, दुकानदारों, विक्रेताओं एवं क्रेताओ को सूचना दी जा रही है। सिंगल यूज प्लास्टिक इस प्रकार के प्लास्टिक है कि इसे एक बार उपयोग करने के बाद इसे दोबारा उपयोग में लाया नहीं जा सकता, इसे केवल एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इस्तेमाल कर फेंक देते हैं। न हीं इसे आसानी से नष्ट किया जा सकता है, इससे पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान होता है।

महापौर नीरज पाल ने भी स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई की परिकल्पना को साकार करने सिंगल यूज प्लास्टिक का शहरवासियों से बहिष्कार करने की अपील की है। शहर में इन प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्लास्टिक स्टिक युक्त इयरबड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डांडिया, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम की डंडीया, थर्माकोल की सजावटी सामग्री, प्लास्टिक के प्लेट, कप, गिलास, काटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे जैसे कटलरी मिठाई के डिब्बों के इर्द-गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्में, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट का पैकेट, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर, स्टायरस इसके साथ ही प्लास्टिक कैरी बैग, अल्प-जीवन पीवीसी एवं क्लोरीन युक्त प्लास्टिक अर्थात विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार सामग्री जैसे पीवीसी के बैनर फ्लेक्स, होर्डिंग, फोमबोर्ड का विनिर्माण, भंडारण, आयात, विक्रय, परिवहन एवं उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

भारत-आसियान सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री मोदी, आपसी संबंध मजबूत करना जरूरी
बिना पकाए कभी ना करें इन सब्जियों का सेवन, सेहत को होगा बड़ा नुकसान
ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी और जवान अब नहीं करेंगे मोबाइल का इस्तेमाल, आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई
ऑपरेशन थिएटर से लैस ‘ लाइफ लाइन एक्सप्रेस ‘ ट्रेन में होता है मरीजों का मुफ्त इलाज
दांतो में पीलापन, शरीर की हड्डियों में विकृति या टेढ़ापन फ्लोरोसिस के लक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: औपचारिक शिक्षा और भाषा का झोल
Next Article राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भरा नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, द्रौपदी मुर्मू को बताया बुरी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वालीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?