ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दांतो में पीलापन, शरीर की हड्डियों में विकृति या टेढ़ापन फ्लोरोसिस के लक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दांतो में पीलापन, शरीर की हड्डियों में विकृति या टेढ़ापन फ्लोरोसिस के लक्षण

By @dmin
Published: March 27, 2022
Share
दांतो में पीलापन, शरीर की हड्डियों में विकृति या टेढ़ापन फ्लोरोसिस के लक्षण
दांतो में पीलापन, शरीर की हड्डियों में विकृति या टेढ़ापन फ्लोरोसिस के लक्षण
SHARE

अधिक फ्लोराइड वाला पानी पीने या ज्यादा फ्लोराइडयुक्त जल से सिंचित खाद्यान्नों से होता है फ्लोरोसिस
जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में फ्लोरोसिस की स्क्रीनिंग और इलाज की सुविधा
पेयजल में एक पीपीएम होनी चाहिए फ्लोराइड की मात्रा

रायपुर। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल तथा स्वस्थ खाना अच्छी सेहत के लिए सबसे जरूरी चीजों में से हैं। स्वच्छ और सुरक्षित पानी नहीं पीने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फ्लोरोसिस भी असुरक्षित पेयजल से होने वाली एक गंभीर बीमारी है जो शरीर में अत्यधिक फ्लोराइड की मौजूदगी के कारण होता है। यह बीमारी अधिक फ्लोराइड वाला पानी पीने से या ज्यादा फ्लोराइडयुक्त जल से सिंचित खाद्यान्नों के सेवन से होता है। फ्लोरोसिस के कारण शरीर की हड्डियां विकृत व टेढ़ी हो जाती हैं।

फ्लोरोसिस के मुख्य लक्षण
राज्य फ्लोरोसिस नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से दांतों में पीलापन, समय से पहले दांतों का खराब होना, शरीर की हड्डियों में विकृति व टेढ़ापन सामान्य रूप से देखे जाते हैं। दांतों का रंग बिगडऩा, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना, हाथों और पैरों का आगे की तरफ या पीछे की तरफ मुड़ जाना, लंबी दूरी तक चलने में असमर्थ होना, पेट में दर्द होना और पेट फूलना भी इस बीमारी के लक्षणों में शामिल हैं।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित रूप से फ्लोरोसिस से ग्रसित गांव जाकर फ्लोरोसिस से पीडि़त लोगों की जानकारी जुटाती है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल स्तर पर छात्र-छात्राओं में फ्लोरोसिस की जाँच की जाती है। उन्होंने बताया कि पीने के पानी में फ्लोराइड की मात्रा एक पीपीएम होना चाहिए। इससे अधिक मात्रा में फ्लोराइड का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

फ्लोरोसिस से बचाव
डॉ. अग्रवाल ने बताया की प्रदेश के सात जिलों रायपुर, महासमुंद, बालोद, कोरिया, कांकेर, कोरबा और कोंडागांव में फ्लोरोसिस की समस्या अधिक है। खून या पेशाब की जांच करवाकर शरीर में फ्लोराइड की मात्रा की जाँच की जा सकती है। प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में फ्लोरोसिस की स्क्रीनिंग और इलाज की सुविधा है। साथ ही बालोद, कोंडागांव, कोरबा, कांकेर, रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, बस्तर, गरियाबंद, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में फ्लोरोसिस की जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित हैं।

फ्लोरोसिस से बचाव के लिए फिल्टर किया हुआ पानी, नल का पानी व सतही जल पीना चाहिए। कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन-सी युक्त भोजन कम करने से फ्लोरोसिस की संभावना बढ़ जाती है। हमें अपने भोजन में भरपूर मात्रा में फल, हरी पत्तेदार सब्जियां और दूध को शामिल करना चाहिए।

भानुप्रतापुर विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस में 14 दावेदारों ने ठोका दावा, CM की अध्यक्षता में आज चुना जाएगा फाइनल प्रत्याशी, इधर भाजपा का मंथन जारी
दारू पार्टी पर महिला विधायक बोलीं: ‘थोड़ी सी ही तो पी है, क्या हुआ..सबके बच्चे पीते हैं’
छत्तीसगढ़ में शासकीय क्षेत्र में स्थापित होगा फूड इररेडियेशन प्लांट
Breaking News :  छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या… आपसी विवाद में हसिया से किया वार… पति-पत्नी गिरफ्तार
अविश्वास प्रस्ताव लाकर खुद क्रॉस वोटिंग की शिकार हो गई कांग्रेस, इस नपं में कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा को दिया वोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि विज्ञान केंद्र, अंजोरा द्वारा ग्राम बेलौदी में पांच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण संपन्न कृषि विज्ञान केंद्र, अंजोरा द्वारा ग्राम बेलौदी में पांच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण संपन्न
Next Article भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है सदानी तीर्थ : मुख्यमंत्री बघेल भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है सदानी तीर्थ : मुख्यमंत्री बघेल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?