ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्व सीएम कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ बेटे राजवीर सिंह ने दी मुखाग्नि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पूर्व सीएम कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ बेटे राजवीर सिंह ने दी मुखाग्नि

By @dmin
Published: August 23, 2021
Share
पूर्व सीएम कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ बेटे राजवीर सिंह ने दी मुखाग्नि
पूर्व सीएम कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ बेटे राजवीर सिंह ने दी मुखाग्नि
SHARE

बुलंदशहर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का सोमवार दोपहर को बुलंदशहर जिले केनरौरा स्थित बंसीघाट और गांधी घाट के बच्चा पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके सांसद पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने उन्हें मुखाग्रि दी। । 

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अजय भट, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उमा भारती समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आहुति दी।

अतरौली के गांव मंढौली से उनका शव वाहन दोपहर को नरौरा के लिए रवाना हुआ था। जहां दोपहर करीब 2.16 बजे उनका शव वाहन व अन्य मंत्रियों, नेताओं का काफिला जनपद की सीमा में जरगवां, रामघाट पर बुलंदशहर प्रशासन ने रिसीव किया। 

इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे शव वाहन बच्चा पार्क में पहुंचा। जहां स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंच कर अंतिम संस्कार से पूर्व व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अफसरों को निर्देश देते नजर आए। दोपहर करीब 3.42 बजे बाबू जी को राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई। 

इसके बाद कल्याण सिंह के पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने उन्हें मुखाग्रि दी। इस दौरान वहां मौजूद परिजनों, विभिन्न नेताओं और अन्य लोगों की आंखें भी अपने जननेता को विदाई देते वक्त नम नजर आईं। कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा। 

जनसैलाब को देखते हुए अंतिम संस्कार के लिए घाट पर प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिन-जिन जगहों से होकर अंतिम यात्रा गुजरी, वहां भी कदम-कदम पर प्रशासन मुस्तैद रहा।

इससे पहे, अंतिम यात्रा के दौरान बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र युवा भाजपा नेता विजय कुमार सिंह ने साधु आश्रम पर कल्याण सिंह के वीर रथ के सामने सड़क पर दंडवत होकर प्रणाम किया।

Bhilai : रामनवमी पर शोभायात्रा में शामिल 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान
छत्तीसगढ़ में हुई अनोखी शादी : बालोद में ढाई फीट की दुल्हन का मिला ढाई फीट का दूल्हा
Bhilai Breaking : सूर्या मॉल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड, संदिग्ध हालत में मिली 8 लड़कियां
सेल ने लॉन्च की कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2024, देशभर के कहानीकारों को अपना कौशल दिखाने का मौका
winter season: हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए ये 5 विंटर जैकेट…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: किसान आंदोलन के चलते बंद सड़कों की समस्या का समाधान ढूंढे केंद्र सरकार
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस पर कुम्हारी अंचल के युवाओं को दी महाविद्यालय की सौगात… प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की घोषणा… बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर होगा महाविद्यालय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?