ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस पर कुम्हारी अंचल के युवाओं को दी महाविद्यालय की सौगात… प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की घोषणा… बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर होगा महाविद्यालय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस पर कुम्हारी अंचल के युवाओं को दी महाविद्यालय की सौगात… प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की घोषणा… बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर होगा महाविद्यालय

By @dmin
Published: August 23, 2021
Share
Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए दुर्ग जिले के कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हारी में महाविद्यालय का खुलना, शिक्षा का दीप जलाना मेरे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने महाविद्यालय का नामकरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माताजी बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर किए जाने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान सीएम बघेल ने कहा कि इस नवीन महाविद्यालय के खुलने से कुम्हारी सहित आस-पास के इलाके के युवाओं के लिए अब उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दुर्ग-भिलाई, अहिरवारा एवं रायपुर जाने की जरूरत नहीं होगी। इस महाविद्यालय में तीनों संकायों कला, विज्ञान, वाणिज्य के अध्ययन-अध्यापन की सुविधा सहजता से सुलभ होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रारंभ हुए इस महाविद्यालय का नामकरण अपनी माता के नाम पर किए जाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदें, गणमान्य लोगों एवं महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए भावुक क्षण है। उन्होंने इस मौके पर कुम्हारी अंचल के युवाओं को भी बधाई और शुभाकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगण शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान देंगे, ताकि यहां शिक्षा अध्ययन करने वाले युवा विद्यार्थी अंचल का नाम रोशन कर सके।

दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ समग्र विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में गरीब परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। राज्य में जरूरत के मुताबिक महाविद्यालय भी खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, ग्रामीणों, तेन्दूपत्ता संग्राहकों एवं भूमिहीन कृषि मजदूरों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध करा कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह मानना है कि छत्तीसगढ़ को सशक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना जरूरी है। कुम्हारी के नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेश्वर सोनकर ने भी नवीन महाविद्यालय की सौगात के लिए कुम्हारी की जनता की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।

कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय शुरू होना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं अधोसंरचना पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 85 महाविद्यालय आज की स्थिति में नेक ग्रेडिंग प्राप्त कर चुके है। वर्ष 2022 तक राज्य के सभी महाविद्यालय को नेक ग्रेडिंग में लाने के लिए तेजी से शिक्षा की गुणवत्ता एवं अधोसंरचना को विकसित किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्रभाीर प्राचार्य डॉ. अमृता कस्तूरे ने इस मौके पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और कहा कि कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में 90-90 सीटे है जिनपर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र रामचन्द्र यादव ने कुम्हारी में महाविद्यालय शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया और कहा कि इससे अंचल के विद्यार्थियों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। कार्यक्रम में नगर पालिका कुम्हारी के उपाध्यक्ष के रविकुमार, लोकनिर्माण समिति के चेयरमेन मनहरण यादव, श्रीमती जानकी धु्रव सहित अन्य पार्षदगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ को प्राप्त टीकों की बूंद-बूंद का उपयोग…. राज्य में वेस्टेज डोज का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से बहुत कम
Gustakhi Maaf: मुजरा तो सभी कर रहे हैं
केंद्रीय गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, 7 मई को 244 जिलों में होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
नई रिसर्च : बंद जगहों पर कोरोना वायरस के संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा
कृषि कानूनों पर केन्द्र सरकार के निर्देश पर भाजपा की राष्ट्रव्यापी प्रेसवार्ता….. भिलाई पहुंचे राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय, कहा- किसान कानूनों पर भ्रम फैला रही विपक्षी पार्टियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व सीएम कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ बेटे राजवीर सिंह ने दी मुखाग्नि पूर्व सीएम कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ बेटे राजवीर सिंह ने दी मुखाग्नि
Next Article After seeing the house under construction, the commissioner said निर्माणाधीन मकान देखने के बाद आयुक्त ने कहा कौन सी किश्त कब मिलेगी हितग्राहियों को बताए… कार्य जल्द पूरा करने दी हिदायत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?