ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्व सरपंच की दबंगई, पुलिसकर्मी के परिवार का हुक्का-पानी बंद, किसी भी तरह की मदद या बात करने पर लगेगा जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पूर्व सरपंच की दबंगई, पुलिसकर्मी के परिवार का हुक्का-पानी बंद, किसी भी तरह की मदद या बात करने पर लगेगा जुर्माना

By Om Prakash Verma
Published: April 29, 2023
Share
पूर्व सरपंच की दबंगई, पुलिसकर्मी के परिवार का हुक्का-पानी बंद, किसी भी तरह की मदद या बात करने पर लगेगा जुर्माना
पूर्व सरपंच की दबंगई, पुलिसकर्मी के परिवार का हुक्का-पानी बंद, किसी भी तरह की मदद या बात करने पर लगेगा जुर्माना
SHARE

कबीरधाम। कबीरधाम में इस बार एक पुलिसकर्मी के परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही गांव में मुनादी कराई गई है कि जो भी इस परिवार से बात करेगा उसे 1051 रुपये का अर्थदंड देना होगा। पुलिसकर्मी के परिवार की गलती सिर्फ इतनी है कि उसने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने को पूर्व सरपंच के खिलाफ शिकायत की थी। फिलहाल इस बार पुलिस परिवार ने हुक्का-पानी बंद किए जाने को लेकर एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। मामला रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र का है।

ना सामान खरीद सकते, न खेत के लिए मजदूर मिल रहे
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बम्हनी निवासी चंद्रपाल चौधरी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया गया है। आरोप है कि गांव में पूर्व सरपंच डाखनसिंह की दबंगई चल रही है। उसी के कहने पर परिवार का हुक्का-पानी बंद है। इसके कारण उनकी गाय को चारवाहा नहीं ले जा रहा है, दूधवाला दूध देने के लिए पहुंच रहा है। यहां तक कृषि कार्य करने के लिए मजदूर भी नहीं मिल रहे है। दुकान से सामान तक देना बंद कर दिया गया है। इसके चलते परिवार काफी डरा हुआ है। परिवार का छोटा बेटा पुलिस कॉन्सटेबल है।

शासकीय नाले की जमीन पर कब्जे का है आरोप
दरअसल, सारा विवाद शासकीय नाले की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर है। बताया जा रहा है कि डाखनसिंह के नाम पर खसरा नंबर 79 की भूमि स्थित है। उनकी भूमि से लगता हुआ शासकीय भूमि (नाला) खसरा नंबर 65 है। आरोप है कि इसी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दीवार का निर्माण किया जा रहा है। इसे लेकर डाखन सिंह को मना किया गया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद दीवार गिर गई। इसका आरोप चौधरी परिवार पर है। उन्हीं ने तहसीलदार से दीवार तोड़कर निर्माण कार्य बंद कराने की शिकायत की थी।

गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों में ही छिपा है मानवता और समानता का मार्ग : मुख्यमंत्री साय
पीएम मोदी की आपात बैठक: यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे सिंधिया-रिजिजू समेत चार केंद्रीय मंत्री, छात्रों की निकासी में करेंगे मदद
विधायक देवेन्द्र ने जमीन में बैठ कर लोगों से की भेंट मुलाकात, मनोकामना ज्योति कलश भवन का किया लोकार्पण
जिले में बने वाटर कंजर्वेशन प्लान, इस रोडमैप के मुताबिक हो काम ताकि भविष्य में जल संकट न हो
सीजीपीएससी घोटाले के आरोपियों पर EOW ने दर्ज की FIR, सीएम साय ने ट्वीट कर कही यह बातें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्री एकांतेश्वर महादेव कथा : पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- जब-जब नारी का अपमान होगा, तब-तब महाभारत और रामायण होती रहेगी
Next Article एक मई को छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा बोरे बासी तिहार, मोमोस और पिज्जा से ज्यादा स्वादिष्ट है यह डिश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?