ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खरीफ फसल के पहले मिली राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि से किसान उत्साहित… लगभग 91 हजार किसानों के खाते में पहली किश्त के 66 करोड़ रुपए आये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

खरीफ फसल के पहले मिली राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि से किसान उत्साहित… लगभग 91 हजार किसानों के खाते में पहली किश्त के 66 करोड़ रुपए आये

By @dmin
Published: June 5, 2021
Share
Farmers excited by the amount of Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana
Farmers excited by the amount of Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana
SHARE

दुर्ग। मानसून आने वाला है और खेती किसानी का सीजन आ गया है। जिले के किसान फिक्रमंद नहीं हैं क्योंकि खरीफ की फसल की तैयारियों के लिए उनके पास पूरी तैयारी है। समितियों में खाद-बीज उपलब्ध हैं और राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त उनके खाते में आ गई है। खरीफ की फसल के ठीक पहले यह किश्त आने से किसानों को खेती में काफी सहयोग मिलेगा। योजना के अंतर्गत जिले में 91 हजार 754 पंजीकृत किसानों के खाते में 66 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि जमा कर दी गई। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ श्री पंकज सोढ़ी ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन अंतर्गत पहली किश्त से संबंधित कार्रवाई कर दी गई है।
किसानों ने चर्चा में बताया कि पहली किश्त का उपयोग वे अपने खेतों में निवेश के लिए करेंगे। ग्राम दानीकोकड़ी के कृषक मनोज कुमार ने बताया कि पिछली बार सरकार द्वारा खेती किसानी के विभिन्न अवसरों पर किश्तें दी गईं। इसका लाभ किसानों ने उठाया। जो किसान आधुनिक उपकरण खरीदना चाहते थे जिससे बेहतर खेती का रास्ता खुले, उन्होंने इसका लाभ उठाया। धमधा के किसान श्री अनिरूद्ध ने बताया कि खेती में लोग इसलिए लौट रहे हैं कि शासन की योजनाओं से अब इसमें आर्थिक संभावनाएं दिख रही हैं। फसल वैविध्य को प्रोत्साहन दिये जाने की सरकार की योजना का अच्छा असर खेती की सूरत में दिखेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष से इस बार ग्यारह हजार अधिक किसानों ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ उठाया है। इससे स्पष्ट है कि शासन की नीतियों की वजह से ऐसे किसान भी खेती की ओर लौट रहे हैं जिन्होंने खेती छोड़ दी थी और अब शासन द्वारा दिये जा रहे प्रोत्साहन से इस ओर पुन: वापस लौट आए हैं।
दुर्ग जिले के किसान इस वर्ष खरीफ में दलहन- तिलहन फसलों की ओर भी अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। साथ ही साथ मक्का, कोदो कुटकी, सोयाबीन, गन्ना इत्यादि भी अपनी प्राथमिकता में शामिल कर रहे हैं। किसानों द्वारा फसल वैविध्य अपनाने से मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ेगी जिससे किसानों को आने वाले समय में और भी लाभ होगा।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे खरीफ को लेकर खाद-बीज की उपलब्धता पर लगातार नजर रखे हुए हैं और उन्होंने किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया है कि वे ज्यादा से ज्यादा ग्राम के किसानों से संपर्क करें और किसान मित्र के रुप में उनका सहयोग करें।

आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
कोरोना से बाचव के लिए रेलवे का बड़ा कदम, स्टेशनों पर मिलेंगे डिस्पोजेबल कंबल-चादर और तकिया
मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ होगा सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन
किन लोगों को नहीं लगवानी चाहिए कोविशील्ड वैक्सीन? भारत बायोटेक के बाद अब सीरम ने भी किया आगाह
दुर्ग सेंट्रल जेल पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस भादुड़ी, लोक अदालत में देंगे बंदियों को विधिक और कानूनी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत को कब सौंपा जाएगा विजय माल्या? ब्रिटेन ने दिया यह जवाब अब नीलाम होगी भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की प्रॉपर्टी, कोर्ट ने बैंकों को दी इजाजत
Next Article रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- पीएम मोदी और शी सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम, नहीं है तीसरे की जरूरत रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- पीएम मोदी और शी सीमा विवाद सुलझाने में सक्षम, नहीं है तीसरे की जरूरत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?