ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुरानी पेंशन बहाली: सरकार के इंकार से नाराज कर्मचारी 16 को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

पुरानी पेंशन बहाली: सरकार के इंकार से नाराज कर्मचारी 16 को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल

By Om Prakash Verma
Published: February 9, 2024
Share
पुरानी पेंशन बहाली: सरकार के इंकार से नाराज कर्मचारी 16 को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल
पुरानी पेंशन बहाली: सरकार के इंकार से नाराज कर्मचारी 16 को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। आठवें वेतन आयोग के गठन और पुरानी पेंशन बहाली पर सरकार के इन्कार से नाराज कर्मचारी 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बृहस्पतिवार को कहा कि 16 फरवरी को कर्मचारी जिला कलेक्टर ऑफिस पर प्रदर्शन करेंगे। कृषि भवन में उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि मांगों का हल न होने पर देश भर में लोकसभा चुनाव तक कर्मचारी सम्मेलन आयोजित कर सरकार की जन, मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के पास कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, आठवें पे कमीशन के गठन, 18 महीने के बकाया डीए-डीआर के भुगतान, ठेका संविदा कर्मियों को नियमित करने व खाली पड़े करीब एक करोड़ पदों को पक्की भर्ती भरकर बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए धन नहीं है, लेकिन पूंजीपतियों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।

पूंजीपतियों को लाखों करोड़ रुपये की राहत देने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों, उर्वरक, रेलवे में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली सब्सिडी को समाप्त कर दिया गया। वहीं, आम आदमी के खाने पीने की चीजों पर भी जीएसटी लगा दिया गया है। इस मौके पर अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स महासंघ के उपाध्यक्ष एसपी सिंह, राज्य अध्यक्ष अमरनाथ यादव, ओपी त्रिपाठी, राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष कमल अग्रवाल, यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद्र प्रताप सिंह व संदीप पांडेय भी मौजूद रहे।

विधानसभा में ”उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल
फिर टल सकते हैं भिलाई व रिसाली निगम के चुनाव… कलेक्टर ने चुनाव आयोग को पत्र लिख चुनाव टालने की रखी मांग… जाने क्या है वजह
Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ के 11 आईपीएस अफसरों का तबादला, अभिषेक पल्लव बनाए गए पुलिस अकादमी के एसपी
वेदांता एल्यूमिनियम ने नीति आयोग की सहभागिता में रैड् मड युटिलाइज़ेशन के विषय पर रणनीतिक सत्र की मेजबानी की
असामाजित तत्वों की करतूत! रेलवे स्टेशन पर आग से मचा हड़कंप, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलिंगा यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रहे तीन छात्र डेम में डूबे, तीनों के शव बरामद…. नहाने गए थे खुटेरी जलाशय
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: जज्बा और क्षमता की गहरी होती खाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?