ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : उपभोक्ता बने ऊर्जादाता, हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली बिल तक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessChhattisgarhNewsRaipur

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : उपभोक्ता बने ऊर्जादाता, हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली बिल तक

By @dmin
Published: September 7, 2025
Share
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : उपभोक्ता बने ऊर्जादाता, हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली बिल तक
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : उपभोक्ता बने ऊर्जादाता, हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली बिल तक
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने आम उपभोक्ताओं की जिंदगी बदल दी है। पहले जहां लोग हर महीने भारी-भरकम बिजली बिल भरने को मजबूर थे, वहीं अब वही उपभोक्ता अपनी छत पर सोलर पैनल लगाकर खुद ऊर्जा पैदा कर रहे हैं और उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। यह योजना न केवल उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में देश को मजबूती भी दे रही है।

इस योजना में केन्द्र और राज्य सरकार दोनों की तरफ से सब्सिडी दी जा रही है। एक और दो किलोवाट क्षमता वाले सोलर प्लांट पर उपभोक्ताओं को 75 प्रतिशत तक की राशि सब्सिडी के रूप में मिल रही है। इससे प्लांट लगाने की लागत काफी कम हो गई है। साथ ही साथ बैंकों से आसान मासिक ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है।

गरियाबंद जिले के उपभोक्ताओं ने इस योजना को अपनाकर सफलता की मिसाल कायम की है। उनका कहना है कि पहले बिजली बिल चुकाने की चिंता रहती थी, लेकिन अब बिजली बिल लगभग खत्म हो जाने से घर का खर्च भी काफी कम हो गया है और वे खुद को “ऊर्जादाता” मानते हैं। अब तक जिन उपभोक्ताओं का औसत मासिक बिजली बिल 1000 रुपये से अधिक आता था, वे अब अपनी छत से ही 25 साल तक मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकेंगे। यही कारण है कि हॉफ बिजली बिल योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ता अब मुफ्त बिजली की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

सरकार की मंशा भी यही है कि लोग सिर्फ शासकीय योजनाओं पर निर्भर न रहें, बल्कि अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर आत्मनिर्भर बनें। योजना पूरी तरह ऑनलाइन है और इसका आवेदन पीएम सूर्यघर मोबाइल एप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली एप या टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।

राजिम माघी पुन्नी मेला : बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलती, लगातार सीखते रहना ही है जिंदगी
आदि कर्मयोगी अभियान: विकसित भारत में सशक्त होगा जनजातीय समाज
बॉलीवुड व टेलीविजन का जाना माना चेहरा हिमानी शिवपुरी ने गिनाया छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के नाम…. नेशनल टूरिज्म डे पर कहा छत्तीसगढ़ की इन जगहों पर जरूर जाएं
बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में हुआ आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का गठन
एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव…. समाज सेवियों का किया गया सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कल्याण कॉलेज में गणपति जी की विधिवत विदाई सम्पन्न, महाविद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिकता का वातावरण हुआ निर्मित कल्याण कॉलेज में गणपति जी की विधिवत विदाई सम्पन्न, महाविद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिकता का वातावरण हुआ निर्मित
Next Article न्यायाधीश इलेवन ने टॉस जीतकर शानदार करते हुए बार एसोसिएशन टीम को हराया न्यायाधीश इलेवन ने टॉस जीतकर शानदार करते हुए बार एसोसिएशन टीम को 105 रन से हराया

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?