ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी से अपीलः देश में सांप्रदायिक तनाव रोकने के लिए राष्ट्र के नाम संदेश देंः सीएम गहलोत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी से अपीलः देश में सांप्रदायिक तनाव रोकने के लिए राष्ट्र के नाम संदेश देंः सीएम गहलोत

By @dmin
Published: April 15, 2022
Share
SHARE

जयपुर। देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी ने साबरमती आश्रम से राजघाट तक आजादी गौरव यात्रा निकाली है। ये यात्रा शुक्रवार को राजस्थान के डूंगरपुर जिले के रतनपुर बॉर्डर पर पहुंची, जहां सीएम गहलोत ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते समय जमकर भाजपा पर निशाना साधा। 
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि मुझे हिंदू होने का गर्व अवश्य है लेकिन मेरा हिंदू धर्म न तो असहिष्णु है और न बहिष्कारवादी। हम सब हिंदू हैं पर हमारा धर्म सिखाता है कि सभी धर्मों का सम्मान करें। यही सोच हम सब रखकर एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करेंगे तो ऐसी नौबत ही नहीं आएगी।
सीएम गहलोत ने कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुन: अपील करता हूं कि देश में बढ़ रहे सांप्रदायिक तनाव को कम करने के लिए आप राष्ट्र के नाम संदेश दें और धर्म के नाम पर उपद्रव कर रहे शरारती तत्वों पर कार्रवाई के लिए राज्य सरकारों को निर्देशित करें।

Contents
  • उपद्रवी तत्व उकसाते रहे तो देश छोटे मुद्दों में उलझ जाएगा
  • शिवराज योगीजी से प्रतिस्पर्धा करने लगे हैं
  • यात्रा से घर-घर पहुंचेगा शांति संदेश
  • पटेल ने आरएसएस पर लगाया था प्रतिबंध

उपद्रवी तत्व उकसाते रहे तो देश छोटे मुद्दों में उलझ जाएगा

सीएम ने कहा कि बिना शांति के विकास संभव नहीं है लेकिन कभी खाने को लेकर, पहनावे को लेकर तो कभी धार्मिक परंपराओं को लेकर यदि देश के लोग आपस में लड़ते रहेंगे और कुछ उपद्रवी तत्व उन्हें उकसाते रहेंगे तो ये देश इन छोटे मुद्दों में उलझा रह जाएगा और आगे कैसे बढ़ेगा? प्रधानमंत्री जी को देश की जनता से शांति की अपील कर देश के खराब होते माहौल को ठीक करने का प्रयास करना चाहिए। अगर देश के नागरिकों में आपस में मनभेद होगा तो वह देश के अच्छे भविष्य के लिए उचित नहीं होगा।

शिवराज योगीजी से प्रतिस्पर्धा करने लगे हैं

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के अंदर हालात बेहद चिंताजनक है। आज संविधान की धज्जियां उड़ रही है। आम नागरिक डरा हुआ कि पता नहीं कल क्या होगा। सीएम ने खरगौन में दंगा आरोपियों के घर गिराने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जिनके घर गिराए गए, उनमें निर्दोष भी होंगे। आपको निर्दोष और दोषी से कोई मतलब नहीं है। घर गिराए जा रहे हैं। शिवराज सिंह भी योगी जी से प्रतिस्पर्धा करने लगे हैं। मैंने कल भी कहा है कि मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री को कोई अधिकार नहीं है कि वो सीधा ही कह दे कि तुम जाकर किसी का मकान तोड़ दो।  

यात्रा से घर-घर पहुंचेगा शांति संदेश

देश में कानून का राज खत्म हो रहा है। इसीलिए कांग्रेस की यह यात्रा निकल रही है। यह घर-घर जाकर संदेश देगी पूरे राज्य में कानून का राज्य स्थापित हो। पूरे प्रदेशवासियों को चाहिए कि इस यात्रा का स्वागत करे। लोग देश में शांति, भाईचारा और प्रेम का बिगाड़ने का षड्यंत्र कर रहे हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि मैं यात्रा निकालने के लिए सोनिया जी को, राहुल जी को धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने इस यात्रा के लिए जो मार्ग चुना, उसका अधिकांश भाग राजस्थान से होकर गुजरेगा।  

पटेल ने आरएसएस पर लगाया था प्रतिबंध

सीएम गहलोत ने भाजपा और आरएसएस पर साधते हुए कहा कि ये लोग चुनाव जीतने के लिए गांधी, पटेल और अंबेडकर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये उनपर विश्वास ही नहीं करते।  आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अखंड भारत पर सीएम ने कहा कि ये लोग ‘अखंड भारत’ की बात करते हैं लेकिन सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने आरएसएस को राजनीति में कभी भाग न लेने के लिए लिखित में दिया।

एआईसीटीई का बड़ा फैसला: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गणित, भौतिक और रसायन विषय जरूरी नहीं
घर में घुसकर चाकू व डंडे से पीटकर शख्स को किया अधमरा, उतई पुलिस ने की गिरफ्त में तीन आरोपी
माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट करेगी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान
दुर्ग में पकड़ाए दिल्ली के गांजा तस्कर, 60 किलो गांजा के तीन तस्कर गिरफ्तार, जीआरपी की बड़ी कार्रवाई
ऐसा क्या हुआ की twitter में ट्रेंड हुआ instagram down…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रक की टक्कर के बाद कार में लगी आग, आठ साल के बच्चे समेत तीन जिंदा जले…
Next Article किसान हितैषी योजनाओं से 7 लाख किसान खेती की ओर लौटे, 8 लाख हेक्टयर का रकबा भी बढ़ा किसान हितैषी योजनाओं से 7 लाख किसान खेती की ओर लौटे, 8 लाख हेक्टयर का रकबा भी बढ़ा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?