ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी के रोड शो से शुरू होगा दक्षिण भारत विजय अभियान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में होगा मंथन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पीएम मोदी के रोड शो से शुरू होगा दक्षिण भारत विजय अभियान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में होगा मंथन

By @dmin
Published: June 7, 2022
Share
पीएम मोदी के रोड शो से शुरू होगा दक्षिण भारत विजय अभियान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में होगा मंथन
पीएम मोदी के रोड शो से शुरू होगा दक्षिण भारत विजय अभियान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में होगा मंथन-file pic
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भाजपा दक्षिण भारत में अपनी पैठ बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। दक्षिण भारत में पार्टी की पैठ बढाने के उद्देश्य से ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी इस बार 2-3 जुलाई को हैदराबाद में रखी गई है। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा रोड शो से हो सकती है। यह रोड शो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले या दूसरे दिन हो सकती है जब प्रधानमंत्री कार्यकारिणी में शामिल होंगे। तेलंगाना में अगले वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। इसे देखते हुए भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पीएम मोदी के रोड शो को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अपने सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का लाभ पार्टी के दक्षिण भारत विस्तार में भी करना चाहती है। इसे ध्यान में रखते हुए अभी से उनके कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत रोड शो से की जाएगी। इसके आगे भी प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल पार्टी नेताओं को संबोधित कर सकते हैं। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संगठन मंत्री बीएल संतोष सहित करीब 300 वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। तेलंगाना और आंध्रप्रदेश सहित दक्षिण भारत के क़ई राज्यों के संगठन मंत्री, प्रभारी और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई को भी तेलंगाना के दौरे पर थे। यहां वे एक कार्यक्रम में शामिल हुए और राजनीति में परिवारवाद पर जमकर हमला बोला। माना गया था कि उनके निशाने पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन थे। प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे पर होने पर प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री को उपस्थित होना चाहिए था, लेकिन केसीआर ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी। पीएम की मौजूदगी में उपस्थित न होने का केसीआर का यह दूसरा मौका था जिसकी काफी आलोचना हुई थी। केसीआर की प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से अनुपस्थिति को राज्य की चुनावी राजनीति से जोड़कर देखा गया था।

उत्तराखंड में जमातियों पर चलेगा हत्या का केस
बागेश्वर में सीएम ने किया लाखों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: अब छत्तीसगढ़ में घर बैठे करा सकेंगे हाइपोथीकेशन टर्मिनेशन
योगा पैंट्स को डेली वियर के तौर पर पहनने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके…
युवा किसान दक्ष वैद्य बने कृषि क्रांति के प्रतीक,कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में भारत 180 देशों में सबसे निचले पायदान पर, इस देश को मिला पहला स्थान पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में भारत 180 देशों में सबसे निचले पायदान पर, इस देश को मिला पहला स्थान
Next Article विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों ने सराहा विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों ने सराहा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?