ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पावर हाउस के मोबाइल दुकान से लाखों के मोबाइल पार, 70 मोबाइल और एसेसरीज चोरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पावर हाउस के मोबाइल दुकान से लाखों के मोबाइल पार, 70 मोबाइल और एसेसरीज चोरी

By Mohan Rao
Published: February 3, 2025
Share
मोबाइल दुकान में चोरी
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के मोबाइल व जर्दा दुकान में लाखों की चोरी हो गई। मोबाइल दुकान में 70 मोबाइल व एसेसरीज व जर्दा दुकान से कैश व गुटका पार हो गया। सुबह जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक पहुंचा। इस मामले में छावनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार चोरी की यह घटना शीतला कॉम्प्लेक्स स्थित बागेश्वर मोबाइल व रेवापुरी जर्दा सेंटर में चोरी की घटना हुई। बागेश्वर मोबाइल दुकान संचालक शिवम गुप्ता ने बताया कि रविवार की रात को दुकान बंद करने के बाद घर चले गए। सुबह दुकान में चाय देने वाली महिला ने उनके स्टाफ पिंकी साहू को दुकान के शटर का ताला टूटे होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने उन्हें बताया। शिवम गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर देखा कि दुकान का शटर उठा हुआ है।

सीसी टीवी फुटेज में दिखे चार संदिग्ध
शिवम गुप्ता ने बताया कि सामने दुकान की सीसी टीवी कैमरे देखने पर चार संदिग्ध दिखाई दिए। चारों में से दो दुकान के अंदर घुसे और दो बाहर ही रुके। दुकान से लगभग 70 मोबाइल चोरी हुए हैं जिनकी कीमत लाखों में है। घटना की सूचना के बाद छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। शीतला कॉम्प्लेक्स के पीछे खाली जगह पर मोबाइल के खाली डिब्बे पड़े मिले।  सभी डब्बों से मोबाइल फोन गायब था। वहां कुछ मोबाइल एसेसरीज भी पड़ी थी। पुलिस सभी डब्बों को जब्ती बनाकर थाने लाई।

जर्दा दुकान में भी चोरी
मोबाइल दुकान में चोरी के बाद चारों संदिग्ध यहां के एक जर्दा दुकान में भी चोरी करने बाद बदमाशों जर्दा दुकान में भी सेंधमारी की। यहां के रेवापुरी जर्दा दुकान में चोरों ने 5 हजार रुपए कैश व गुटखा सिगरेट पार किया। इन दोनों मामलों की शिकायत दर्ज कराई गई है। छावनी पुलिस का कहना है मोबाइल दुकान में चोरी गए मोबाइल की आईएमआई नंबर नोट किया जा रहा है। सीसी टीवी फुटेज में एक लड़के की बिना मुंह ढकी तस्वीर सामने आई है। फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग में 5 की मौत, फ्लाइट्स पर रोक, फंसे भारतीयों को लगा झटका
नन्हीं दुर्गा ने ली कोरोना जागरुकता की जि़म्मेदारी…. कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने किया जागरुकता अभियान की शुभंकर ‘नन्हीं दुर्गा’ का कट आउट लांच
कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जुलाई से फ्री कोचिंग, सरकार की पहल पर इन जिलों में मिलेगी सुविधा
आपसी विवाद का अंजाम: पहले किया धारधार हथियार से महिला पर हमला, फिर घबराहट में फांसी लगाकर दी अपनी जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाबालिग लडकी के साथ 6 माह की बच्ची को छोड़ भागी मां, 8 माह बाद पकड़ में आई महिला
Next Article shreekanchanpath 111 # 03 February 2025

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?