ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएफआई के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, इन दो राज्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

पीएफआई के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, इन दो राज्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी

By @dmin
Published: September 18, 2022
Share
Al-Qaeda's 10th terrorist caught by NIA
पीएफआई के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, इन दो राज्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी
SHARE

अमरावती (एजेंसी)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से रविवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एनआईए की टीम ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई ठिकानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि दोनों राज्यों में 23 से ज्यादा टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।

यह छापेमारी आंध्र प्रदेश के कुर्नूल, नेल्लोर, कडपा, गुंटूर और तेलंगाना के निजामाबाद में संदिग्धों के आवास और व्यावसायिक परिसरों पर की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के तहत दो दर्जन से ज्यादा पीएफआई नेताओं के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, निजामाबाद की एपीएचबी कॉलोनी में एनआईए की टीम ने शाहिद नाम के व्यक्ति के आवास पर छापेमारी की है। उसे 41(ए) के तहत नोटिस भी दिया गया है। इसके अलावा शादुल्ला नामक व्यक्ति के घर पर भी जांच टीम पहुंची है।

26 अगस्त को एनआईए ने दर्ज किया था मामला
एनआईए की हैदराबाद शाखा ने 26 अगस्त को पीएफआई से जुड़े एक मामले में एफआईआर दर्ज की थी। निजामाबाद के ऑटोनगर निवासी 52 वर्षीय अब्दुल खादर समेत 26 लोग एनआईए की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट में आरोपी थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लोगों ने भारत सरकार के खिलाफ आपराधिक साजिश रची। दावा किया गया है कि इसके तहत पीएफआई द्वारा आतंकवादी गतिविधियों के अंजाम देने के लिए सदस्यों की भर्ती की गई व प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। इसके अलावा उन्होंने एक गैरकानूनी सभा का गठन भी किया। इससे पहले निजामाबाद पुलिस ने अब्दुल खादर और 26 व्यक्तियों के खिलाफ कुछ राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।

पीएफआई नेताओं से लिए थे छह लाख रुपये
आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया है कि अब्दुल खादर ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उसने कुछ पीएफआई नेताओं से छह लाख रुपये लिए और अपने घर की छत पर एक अलग हिस्से का निर्माण कराया। यहां पर कुछ युवाओं को कोचिंग क्लासेस और शारीरिक ट्रेनिंग दी जाती थी। इसके अलावा उन्हें राष्ट्र विरोधी कृत्यों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भाषण दिए जाते थे।

बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने केंद्र और भारत बायोटेक को भेजा नोटिस
सेल्समैन ने मांगी सैलरी, शराब ठेकेदार ने जिंदा जलाया
स्टंटबाजों पर पुलिस की सख्ती : वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 10 बाइकर्स पर की कार्रवाई, मंगवाई माफी
किसानों के विरोध प्रदर्शन पर सख्त हुआ मानवाधिकार आयोग, इन चार राज्यों को नोटिस भेज मांगी रिपोर्ट
अब देश के केवल 111 जिलों में 100 से अधिक मामले, रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दोस्तों के साथ पार्टी मनाने पहुंचा युवक शिवनाथ में डूबा, 20 घंटे की तलाश के बाद मिला शव
Next Article शासकीय स्कूल का नामकरण गौटिया स्व. श्री अंजोर दास पाटले के नाम पर करने की घोषणा PWD में बड़ा बदलाव, शिकायतों के बाद हटाए गए वीके भतपहरी, PWD के नए ENC होंगे केके पिपरी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?