ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तानी सांसद ने जब चिल्लाकर अपने ही प्रधानमंत्री को इंटरनेशनल भिखारी कहा, देखे वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पाकिस्तानी सांसद ने जब चिल्लाकर अपने ही प्रधानमंत्री को इंटरनेशनल भिखारी कहा, देखे वीडियो

By @dmin
Published: April 13, 2022
Share
पाकिस्तानी सांसद ने जब चिल्लाकर अपने ही प्रधानमंत्री को इंटरनेशनल भिखारी कहा, देखे वीडियो
पाकिस्तानी सांसद ने जब चिल्लाकर अपने ही प्रधानमंत्री को इंटरनेशनल भिखारी कहा, देखे वीडियो
SHARE

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान में राजनीतिक संकट फिलहाल खत्म हो गया है। तमाम जद्दोजहद के बाद हुए अविश्वास प्रस्ताव में इमरान खान अपनी सरकार नहीं बचा पाए। शहबाज शरीफ अब देश के नए प्रधानमंत्री बन चुके हैं। शहबाज ने पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबारने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। लेकिन इस बीच, एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया जिसने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की बेइज्जती करवा दी। पाकिस्तानी संसद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें भरी संसद में पाकिस्तान का एक सांसद अपने ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनकी पार्टी के लोगों को इंटरनेशनल भिखारी बताते हुए नजर आ रहा है।

जानिए हुआ क्या था?
ये वीडियो सोमवार 11 अप्रैल का है। पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव के अगले दिन विपक्ष ने एकजुट होकर शहबाज शरीफ को संसद में नया प्रधानमंत्री चुना। इसी दौरान इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसद फहीम खान ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में वह कहते हैं, ‘जी मैं इस वक्त खड़ा हूं एसेंबली के अंदर और मैं आप लोगों को इंटरनेशनल भिखारी दिखाना चाहता हूं।

#امپورٹڈ_حکومت_نا_منظور pic.twitter.com/KcjsiMDgic

— MNA Faheem Khan (@MNAFaheemPTI) April 11, 2022

इसके बाद कैमरा शहबाज शरीफ और उनके पार्टी के नेताओं की तरफ घुमकर फहीम कहते हैं, ‘ये है भिखारी… जो खुद भिखारी है। जो कौम को भिखारी कहता है। जो खुद भिखारी होगा। फिर कैमरे को पीटीआई सांसदों की तरफ दिखाकर कहते हैं, ‘हम भिखारी नहीं है। हम खुद्दार कौम हैं। ये खुद्दार लोग बैठे हैं। इसके बाद फिर से कैमरा शहबाज शरीफ की तरफ घुमाकर चिल्लाकर कहता है, ‘ये भिखारी बैठे हैं। ये भिखारी… भिखारी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पाकिस्तानी सांसद का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। ज्योत्सना ने लिखा, ये है पाकिस्तानी संसद। क्या जोक है राष्ट्र का। इंटरनेशनल भिखारी….। फहीम पाकिस्तान के कराची से सांसद हैं।

त्योहारी सीजन में मिठाई दुकान भी खुले: भिलाई शहर जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने कलेक्टर से की मांग
डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे बीजापुर के संवेदनशील गांव पालनार, पेड़ ने नीचे बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Bhilai Breaking : रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से ठगी,  दमन के होटल में कमरा बुक करा रही थी बहू… फर्जी वेबसाइट के झांसे में आई
एनईईटी, जेईई एग्जाम को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर कल युवा कांग्रेस उतरेगी सड़क पर
पीएम केयर्स फंड द्वारा छत्तीसगढ़ में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट्स के नो-मेंटेनेंस का दावा गलत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत को जी-7 मीटिंग से दूर रखने पर विचार कर रहा जर्मनी, रूस की आलोचना न करने पर खफा? भारत को जी-7 मीटिंग से दूर रखने पर विचार कर रहा जर्मनी, रूस की आलोचना न करने पर खफा?
Next Article लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश सीएम योगी बोले: रामनवमी पर यूपी में 800 से ज्यादा जुलूस निकाले गए, दंगा-फसाद तो छोडि़ए झगड़ा तक नहीं हुआ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?