ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत को जी-7 मीटिंग से दूर रखने पर विचार कर रहा जर्मनी, रूस की आलोचना न करने पर खफा?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारत को जी-7 मीटिंग से दूर रखने पर विचार कर रहा जर्मनी, रूस की आलोचना न करने पर खफा?

By @dmin
Published: April 13, 2022
Share
भारत को जी-7 मीटिंग से दूर रखने पर विचार कर रहा जर्मनी, रूस की आलोचना न करने पर खफा?
भारत को जी-7 मीटिंग से दूर रखने पर विचार कर रहा जर्मनी, रूस की आलोचना न करने पर खफा?
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के खिलाफ न बोलने पर भारत को जी-7 की मीटिंग से दूर रखने पर जर्मनी विचार कर रहा है। जर्मनी 26 से 28 जून तक ग्रुप-7 देशों की मीटिंग होस्ट करने वाला है, लेकिन इससे भारत से दूर रखने पर विचार कर रहा है। ब्लूमबर्ग ने इस मामले से जुड़े लोगों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में ऐसा दावा किया है। सूत्रों ने कहा कि जी-7 मीटिंग में जर्मनी सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया को गेस्ट के तौर पर शामिल करने पर विचार कर रहा है। दरअसल गेस्ट लिस्ट यूक्रेन पर हमले से पहले ही तैयार की गई थी, जिसमें भारत भी था। लेकिन अब इस लिस्ट को लेकर विचार किया जा रहा है।

हालांकि इस बीच कुछ मीडिया रिपोट्र्स में जर्मन सरकार के हवाले से दावा किया गया है कि भारत को लेकर ऐसा कोई विचार नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में रूस को मानवाधिकार परिषद से बाहर करने का प्रस्ताव लाया गया था। इस प्रस्ताव पर वोटिंग से भारत समेत 50 देशों ने दूरी बना ली थी। इसके अलावा भारत ने रूस पर प्रतिबंध भी नहीं लगाए हैं। यही नहीं सस्ता तेल भी बड़े पैमाने पर खरीदने की योजना पर काम कर रहा है। रूस से बड़े पैमाने पर हथियारों की खरीददारी भी भारत करता रहा है। हाल ही में स्-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद भी भारत ने रूस से की है।

जर्मन सरकार बोली- जल्द फाइनल करेंगे गेस्ट लिस्ट
ब्लूमबर्ग से बातचीत में जर्मन सरकार के प्रवक्ता स्टेफेन हेबेस्ट्रेट ने कहा कि जल्दी ही जी-7 की गेस्ट लिस्ट फाइनल की जाएगी। उन्होंने कहा कि चांसलर कई बार दोहरा चुके हैं कि जर्मनी के ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय साझेदार रूस के खिलाफ पाबंदियां लगाएं। भारत सरकार की ओर से अब तक इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि जर्मनी खुद यूक्रेन और पोलैंड की आलोचना झेल रहा है।

रूस पर जर्मनी की है निर्भरता, खुद झेल रहा आलोचना
दरअसल जर्मनी की ओर से लगातार रूस से तेल और गैस का आयात जारी है। जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों की रूस पर निर्भरता है। इसकी ओर से भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इशारा किया था। उन्होंने भारत की ओर से रूस से तेल का आयात करने के सवाल पर कहा था कि हम जितना इंपोर्ट एक महीने में करते हैं, उतना तो यूरोप एक दोपहर में कर लेता है।

स्टारलाइट फाउंडेशन के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू… कहा- युवाओं को दें संस्कार व रचनात्मक कार्यों की शिक्षा
Gustakhi Maaf: क्या खत्म होगी भाजपा में चेहरे की तलाश?
Durg Breaking : अंजोरा में बड़ा कार हादसा, एक की मौत, तीन घायल… रायपुर रेफर
न्यायिक अधिकारियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने पर विचार करे सरकार
सीएम साय ने की निक्षय निरामय कार्यक्रम की शुरूआत, बोले- विकसित छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा अहम योगदान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित
Next Article पाकिस्तानी सांसद ने जब चिल्लाकर अपने ही प्रधानमंत्री को इंटरनेशनल भिखारी कहा, देखे वीडियो पाकिस्तानी सांसद ने जब चिल्लाकर अपने ही प्रधानमंत्री को इंटरनेशनल भिखारी कहा, देखे वीडियो

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?