भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि पांच राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रही है।

श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा लगातार देश में आतंकी हमलों को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन केन्द्र सरकार मौन है जो समझ से परे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ठीक चुनाव से पहले सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कोइ कदम उठाकर चुनावी लाभ लेने का प्रयास करते हैं। पुलवामा हमले के बाद भी कुछ ऐसा ही हुआ था। पुलवामा हमले में हमारे निरपराध जवानों शहादत एक दुर्भाग्यजनक घटना थी जिसका भाजपा ने चुनावी लाभ लिया। इस मामले की अब तक जांच पूरी नहीं हुई जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।




