ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पल्स पोलियो अभियान: गृहमंत्री ने किया जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत, पोलियो मुक्त राष्ट्र की परिकल्पना में दे अपनी सहभागिता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

पल्स पोलियो अभियान: गृहमंत्री ने किया जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत, पोलियो मुक्त राष्ट्र की परिकल्पना में दे अपनी सहभागिता

By @dmin
Published: February 27, 2022
Share
पल्स पोलियो अभियान: गृहमंत्री ने किया जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत, पोलियो मुक्त राष्ट्र की परिकल्पना में दे अपनी सहभागिता
पल्स पोलियो अभियान: गृहमंत्री ने किया जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत, पोलियो मुक्त राष्ट्र की परिकल्पना में दे अपनी सहभागिता
SHARE

दुर्ग। दुर्ग जिले में राष्ट्रीय सधन पल्स पोलियो अभियान कि शुरूवात जिला अस्पताल में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधयाक दुर्ग अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख के द्वारा बच्चो को दो बूंद पोलियो ड्राप पिलाकर किया गया। जिले में 5 वर्ष तक के लगभग 5 लाख बच्चों को अभियान के तहत पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।

गृह मंत्री ने प्रदेश एवं जिले के नागरिकों से अपील की है कि पोलियो मुक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने सभी अपनी संकल्पित सहभागिता प्रदान करें। यह सुनिश्चित करें कि उनके घर एवं आसपास के 0-5 वर्ष के सभी बच्चों ने पोलियो की दो बूंद खुराक पी ली है। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियों अभियान के शत-प्रतिशत सफलता हेतु जिले के समस्त विकास खंड में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों को पल्स पोलियो अभियान का प्रशिक्षण पूर्व में दिया गया है।

जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए जिले में कुल 1010 स्थाई, 28 अस्थाई एवं 13 चलित (मोबाईल) इकाईयां कार्य सम्पादित करेगी। इन दलों के कार्यों के निरीक्षण हेतु 202 सुपरवाईजरों को नियुक्त किया गया है। जिले में 25 चलित इकाईयों द्वारा बाडिय़ों, ईंटाभ_ों, खदानों, उच्च जोखिम क्षेत्रों में रहने वालों तथा जेल, अस्पताल नर्सिंग होम में भर्ती बच्चों तथा नवजातों को दो बूंद जिंदगी के पिलाए जाएंगें।

इसी प्रकार अस्थाई दल द्वारा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड में आने-जाने वाले बच्चों को सुरक्षित किया जावेगा।28 फरवरी एवं 01 मार्च को दल द्वारा घरों में भ्रमण कर शेष छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर बायं हाथ की छोटी ऊंगली में पोलियो मार्कर पेन से निशान लगाया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन पिडियाट्रिक एसोसिएशन, पंचगणों, सरपंचों, वार्ड पार्षदों पत्रकार बंधुओं एवं समस्त जनता से अपील किया गया है, कि पिछले चक्रों की भांति इस अभियान में अपनी संकल्पित भागीदारी निभायें।

शपथ ग्रहण समारोह: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कल शपथ लेंगे रमेश सिन्हा
सुभाष घई ने रखा टेलीविजन की दुनिया में कदम, ‘जानकी’ महिला सशक्तिकरण की एक दिलचस्प कहानी के साथ शोमैन तैयार, जुलाई में होगी रिलीज
कई सालों से जमा नहीं किया संपत्तिकर…. 23 बकायेदारों को कुर्की वारंट जारी… आयुक्त के आदेश पर जारी हुआ निर्देश
बुआ ने भतीजे से ठग लिए 1.70 लाख रुपए, एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का दिया था झांसा
Internatinal Tour : बाई रोड पहुंचें बैंकॉक और ले मजा,…..कार से घुमने के हैं शौकिन तो हो जाए तैयार, लेकिन जेब करनी पड़ेगी ढीली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर से 300 रुपये लेकर निर्देशक बनने निकले थे प्रकाश झा, फुटपाथ पर गुजारनी पड़ीं कई रातें…
Next Article वनवासियों के हित में अहम् फैसला: 65 लघु वनोपजों की खरीदी हो रही समर्थन मूल्य पर वनवासियों के हित में अहम् फैसला: 65 लघु वनोपजों की खरीदी हो रही समर्थन मूल्य पर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?