ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पलटवार: बीएसएफ अधिकारी बोले- नया कानून राज्य पुलिस से विवाद पैदा करने के लिए नहीं, छेड़छाड़ के आरोप बेबुनियाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पलटवार: बीएसएफ अधिकारी बोले- नया कानून राज्य पुलिस से विवाद पैदा करने के लिए नहीं, छेड़छाड़ के आरोप बेबुनियाद

By @dmin
Published: November 17, 2021
Share
गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर
गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पंजाब के बाद अब पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीएसएफ का क्षेत्राधिकार बढ़ाने के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है। तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने तो सीमा सुरक्षा बल पर महिलाओं से छेड़छाड़ तक के आरोप लगा दिए। अब इस पर बीएसएफ ने पलटवार किया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्राधिकार बढ़ाए जाने के बाद बीएसएफ के पुलिस से टकराव पैदा होने की बातें गलत हैं। इसके साथ ही सीमा सुरक्षा बल ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपों को आधारहीन करार दिया और कहा कि ऐसी बातें उसे राजनीतिक मकसद से बदनाम करने के लिए कही जा रही हैं। 

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही जब बंगाल में बीएसएफ का क्षेत्राधिकार बढ़ाए जाने के खिलाफ प्रस्ताव पास हुआ, तब टीएमसी विधायक उदयन गुहा ने आरोप लगाया था कि बीएसएफ के जवान महिलाओं के साथ तलाशी लेते वक्त छेड़छाड़ करते हैं। 

इस पर बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक वाई खुरानिया ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब दिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं की तलाशी का अधिकार सिर्फ महिला जवानों को हैं। ऐसे में टीएमसी विधायक की तरफ से लगाए गए यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। 

अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए सभी राज्य एजेंसियों के साथ समन्वय करता है। खुरानिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”कुछ वर्गों में यह धारणा निराधार है कि संबंधित अधिसूचना के जरिये बीएसएफ का राज्य पुलिस के साथ गतिरोध बढ़ेगा। बढ़े हुए क्षेत्राधिकार से बीएसएफ को पुलिस के हाथों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। बीएसएफ के पास पुलिस की कोई शक्ति नहीं है, क्योंकि इसके पास प्राथमिकी दर्ज करने या जांच करने का अधिकार नहीं है।

केंद्र सरकार ने हाल में बीएसएफ अधिनियम में संशोधन किया है, ताकि बल को पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के बजाय 50 किलोमीटर के बड़े हिस्से में तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी करने के लिए अधिकृत किया जा सके।

Gustakhi Maaf: न्याय की रफ्तार बढ़नी चाहिए
भारत बायोटेक की कोवैक्सिन की पहली खेप रायपुर पहुंची…. एयरपोर्ट पर विमान का वॉटर कैनन से स्वागत
अमित जोश के एनकाउंटर पर व्यापारियों ने जताई खुशी, भिलाई चेंबर की टीम ने एसपी जितेन्द्र शुक्ला को दी बधाई
CG Politics: कोरबा से सरोज का नाम, कई और भी दावेदार, कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर भाजपा की पैनी नजर; सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य
धान की रिकार्ड खरीदी के बाद चावल जमा करने में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रियंका का शक्ति संवाद, बोलीं- सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे
Next Article निगम की कार्रवाई: जिओ कंपनी रात में चोरी छुपे करता था केबल बिछाने के लिये खुदाई का काम, निगम ने योजना बनाकर केबल वायर सहित जब्त किया केसिंग पाईप

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?