ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेर खाने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 5 प्रमुख लाभ, जरूर करें सेवन…
Share
Notification Show More
Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे
October 28, 2026
‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी
October 28, 2026
किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 28, 2026
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

बेर खाने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 5 प्रमुख लाभ, जरूर करें सेवन…

By Sonu Sahu Published December 31, 2022
Share
SHARE

बेर एक छोटे आकार का फल है, जिसकी खेती मुख्य रूप से दक्षिण एशिया में की जाती है। यह स्वाद में खट्टे-मीठे होते हैं और कई विटामिन्स, खनिज और अन्य गुणकारी पोषक तत्वों से समृद्ध होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिल सकती है। आइए आज हम आपको बेर के सेवन से होने वाले पांच जबरदस्त फायदे बताते हैं।

Contents
अच्छी नींद दिलाने में हैं सहायकपाचन स्वास्थ्य के लिए है लाभदायकत्वचा को चमकदार बनाने में है मददगारहड्डियों को बनाते हैं मजबूतब्लड सर्कुलेशन में करता है सुधार

अच्छी नींद दिलाने में हैं सहायक

अनिद्रा जैसी नींद की समस्याओं के इलाज के लिए चीनी दवाओं में अक्सर बेर का उपयोग किया जाता है। बेर के बीज और फल दोनों में पॉलीसेकेराइड और सैपोनिन की मात्रा अधिक होती हैं। इन यौगिकों में सिडेटिव और हिप्नोटिक गुण होते हैं, जो नर्वस सिस्टम पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। इनकी मदद से तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है। रात के समय सोने से पहले बेर की एक कप गरम चाय जरूर पीएं।

पाचन स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक

शरीर की अधिकतर समस्याएं पाचन तंत्र से जुड़ी होती हैं। अगर खाने का पाचन ठीक से नहीं होता है तो पेट दर्द, कब्ज, अल्सर और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियां होने लगती हैं। बेर फाइबर और कार्ब्स का एक अच्छा स्रोत है, जो पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर को पूरे दिन ऊर्जावान रखने में मदद मिलती है।

त्वचा को चमकदार बनाने में है मददगार

बेर में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मुक्त कणों से लडऩे में मदद करते है और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व चेहरे के मुंहासों और दाग-धब्बों को खत्म करके त्वचा को चिकनी और चमकदार त्वचा बनाने में कारगर हैं। यह झुर्रियों, महीन रेखाओं और पिगमेंटेशन के अलावा सोरायसिस, एक्जिमा और मेलेनोमा जैसी त्वचा की कई समस्याओं को कम करने में भी मदद करता है।

हड्डियों को बनाते हैं मजबूत

रिपोर्ट के मुताबिक, हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिज महत्वपूर्ण होते हैं। बेर में भी कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे हड्डियों को मजबूत करने वाले कई खनिज मौजूद होते हैं। इसी कारण बेर का सेवन हड्डियों के कार्य और लचीलेपन को प्रभावित करने वाले ऑस्टियोपोरोसिस जैसे विकारों को रोकता है और हड्डियों का मजबूत बनाता है।

ब्लड सर्कुलेशन में करता है सुधार

शरीर में आयरन की कम मात्रा होने की वजह से एनीमिया हो सकता है, जो कमजोरी, चक्कर और थकान का कारण बन सकता है। फास्फोरस, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक और आयरन से भरपूर बेर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने और हृदय रोगों के जोखिम को रोकने में मदद करता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या में भी सुधार करता है, जिससे हृदय भी स्वस्थ रहता है।

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्बन, 135 की रफ्तार से हवाएं, जगह-जगह पेड़ गिरे

‘रियासत वीथिका’ में राजसी परंपराओं, दुर्लभ धरोहरों और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी

किसानों की समृद्धि और आय बढ़ाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Sonu Sahu December 31, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शॉर्ट ड्रेस में अलाया एफ ने कराया फोटोशूट, कंधे पर बने टैटू ने खींचा फैंस का ध्यान
Next Article राहुल गांधी ने दिया आरएसएस व भाजपा नेताओं को दिया धन्यवाद, कहा वे मेरे गुरु हैं… जानिए राहुल ने ऐसा क्यों कहा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?