ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार दिया, दोनों गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार दिया, दोनों गिरफ्तार

By @dmin
Published: June 17, 2022
Share
SHARE

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में एक महिला को अपने से कम उम्र के युवक से प्यार हो गया। पति को इसका पता चला तो महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया। पहले पति को जमकर शराब पिलाई। फिर प्रेमी को बुलाकर उसकी हत्या करा दी। इसके बाद शव को खेत में फेंक आए। करीब एक महीने बाद मामला खुला तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, भदरा गांव निवासी विक्रमाजीत खुंटे (35) का पामगढ के डिपरीखार के खेत में 13 मई को शव मिला था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि विक्रमाजीत की पत्नी पंचमति खुंटे (32) का किसी से प्रेम प्रसंग है। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो बेल्हा निवासी समीर जाटवर (22) का नाम सामने आया। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी समीर ने पंचमति के साथ मिलकर विक्रमाजीत खुंटे की हत्या करने और शव फेंकने की बात स्वीकार कर ली। दोनों ने पुलिस को बताया कि उनके अवैध संबंधों की जानकारी विक्रमाजीत को हो गई थी। इस पर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। 12 मई को पंचमति ने विक्रमाजीत को जमकर शराब पिलाई। जब वह नशे में धुत हो गया तो समीर को बुलाया।

इसके बाद समीर उसे लेकर खेत में गया और वहां नाक पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को जब विक्रमाजीत खुंटे का शव बरामद हुआ था तब उसके पास शराब की बोतल भी पड़ी मिली थी। ऐसे में अंदेशा जताया गया था कि ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत हो गई होगी। घटना वाली रात पति-पत्नी में विवाद की बात भी सामने आई थी। अब इसका असली कारण पता चल सका।

Mission 2023 : तेलुगू समाज तय करेगा भिलाई नगर का विधायक!
हादसा: हीटर से लगी आग में 19 की दर्दनाक मौत, इमारत की खिड़कियां तोड़ बचाई जान
प्रिकॉशन डोज के लिए अवधि घटी, अब दूसरे टीके के छह माह बाद लगेंगे प्रिकाशन डोज
परिवार की आर्थिक स्थिति रेखा के मजबूत इरादों के रास्ते में नहीं बन सकी रुकावट
हिन्द सेना मे रवि सरकार को युवा ब्रिगेड बस्तर संयोजक की मिली कमान,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट मिला, पुलिस बोली-अभी जांच में है मामला…
Next Article मवेशियों से भरी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, 3 गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?