ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट मिला, पुलिस बोली-अभी जांच में है मामला…
Share
Notification Show More
Latest News
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी
October 2, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक
October 2, 2026
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 1.70 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूरा
बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान
October 2, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कोहकामेटा में शिक्षकों का अनूठा नवाचार
सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट मिला, पुलिस बोली-अभी जांच में है मामला…

By @dmin Published June 17, 2022
Share
SHARE

राजनांदगांव। राजनांदगांव स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गुरुवार को उसके ही कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि उसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। पुलिस बोली मामला जांच में है। इसके बाद ही कुछ बता सकेंगे। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के पंडरी निवासी वंदिता उपाध्याय (25) राजनांदगांव स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा थी। वह वहीं लकड़ी टाल, रायपुर नाका में एक पीजी में रह रही थी। वंदिता के कमरे का दरवाजा रात से ही बंद था। पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया, पर जब वह सुबह काफी देर बाद भी बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर वंदिता पंखे से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी।

इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को तलाशी के दौरान कमरे से सुसाइड नोट मिला है। हालांकि उसमें क्या लिखा है पुलिस बता नहीं रही है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वंदना ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सीएसपी गौरव राय ने बताया कि आशंका है कि रात को ही उसने सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट की जांच कर रहे हैं। उसके अनुसार ही जांच आगे बढ़ेगी।

You Might Also Like

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी

स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान

सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

@dmin June 17, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के माता कौशल्या मंदिर में पहली बार 5000 लोग करेंगे योग…
Next Article पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार दिया, दोनों गिरफ्तार
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?